नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े युवा क्षमतावान है। इनकी क्षमताओं का उपयोग विभिन्न योजनाओं के क्रियावंयन, जागरूकता तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों में लिया जा सकता है। यह बात जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने नेहरू युवा केन्द्र की सलाहकार समिति की बैठक में कही। कलेक्टर डॉ. सिंह ने नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक से कहा कि युवाओं का स्किल डवलपमेंट के माध्यम से लिंक कर उनके लिए रोजगार के अवसर तैयार करने का प्लेटफार्म तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से योजनाओं के संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया जा सकता है। बेटी बचाओ बेटी पढाओ व घटते लिंगानुपात के संबंध में भी युवा जागरूकता का कार्य कर आमजन की सोच बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है। कलेक्टर डॉ. सिंह ने कहा कि युवाओं को आगे लाएं तथा जागरूकता कर युवाओं के माध्यम से योजनाओं को क्रियांवित करवाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त करें।

बैठक में जिला युवा समन्वयक हर्षित खंडेलवाल ने युवा केन्द्र के माध्यम से संचालित की गई गतिविधियों की जानकारी एवं उपलब्धियों के बारे में बताया। उन्होंने नेहरू युवा केन्द्र को जिले में मिली तीन विशेष कार्यक्रमों के संबंध में भी जानकारी दी। इस मौके पर उपस्थित सदस्यों ने भी सुझाव प्रस्तुत किए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया