Saturday , 5 September 2026
Breaking News

2 करोड़ 70 लाख की लागत से होगा 6 टंकियों का निर्माण

गर्मी के मौसम में क्षेत्र की जनता को पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए पुर्नगठित शहरी जल योजना के तहत गुरुवार को स्थानीय विधायक Danish Abrar ने उच्च जलाशयों का शिलान्यास किया। इस अवसर पर अबरार ने कहा कि सवाई माधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में 15 वर्ष बाद 2 करोड 70 लाख की लागत से होगा 6 टंकियों का निर्माण होगा। इन टंकियों का निर्माण होने से अब क्षेत्र की जनता को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़ेगा। 6 से 7 माह में टंकियों का निर्माण पूरा हो जाएगा और आमजन को इसका लाभ मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों का आभार जताते हुए कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, इसलिए आमजन को आसानी से स्वच्छ पेयजल मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। सहायक अभियंता सुरजन मीणा ने बताया कि पुर्नगठित शहरी पेयजल योजना के तहत नगर परिषद क्षेत्र में बापू नगर, अशोक नगर, हरिजन बस्ती शहर, बमोरी, आदर्श नगर बी व चकचैनपुरा स्थित बीएसएनएल कॉलोनी के पास उच्च जलाशयों का निर्माण करवाया जाएगा।

Construction 6 tanks cost 27 million

खराब सिंगल फेज बोरिंगों के फिरेंगे दिन:
अबरार ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में 272 सिंगलफेज टयूबवेल हैं, जिनके मरम्मत का ठेका दे दिया है। हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि गर्मियों में पानी की समस्या नहीं आए। आगामी समय में पेयजल समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा, ताकि आने वाली दो पीढियों को इस समस्या से नहीं जूझना पड़े। इस अवसर पर जलदाय विभाग के अधिशाषी अभियंता हरज्ञान मीणा, सहायक अभियंता सुरजन मीणा, कनिष्ठ अभियंता नीरज मीणा व मधु गुप्ता सहित स्थानीय लोग मौजूद थे।

ईएनटी के मरीजों को मिलेगी सुविधा:
सामान्य चिकित्सालय में ईएनटी के लिए नवनिर्मित ओपीडी भवन का गुरुवार को सवाई माधोपुर विधायक दानिश अबरार ने फीता काटकर लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने ओपीडी भवन का अवलोकन कर सीएमएचओ से जानकारी ली। सीएमएचओ ने बताया कि आखं, कान व नाक के मरीजों के लिए अलग से ओपीडी भवन बनने से मरीजों को पहले से बेहतर सुविधा मिलेगी।

मदर मिल्क बैंक का किया अवलोकन:
विधायक अबरार ने मदर मिल्क बैंक का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने बैंक में मौजूद कार्मिकों से उपकरणों व उपलब्ध संसाधनों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने सीएमएचओ को बैंक में एक एसी लगवाने, मिल्क बैंक के बाहर खाली जगह पर पार्क विकसित करने के लिए फेसिंग लगवाने के संबंध में एनआरएचएम एक्सईएन को व मिट्टी डलवाने के लिए नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !