Saturday , 5 September 2026
Breaking News

खिरनी ग्राम पंचायत में आयोजित हुई रात्रि चौपाल

कलेक्टर ने ग्रामीणों से कहा समस्याओं के समाधान हेतु लिखित रूप में शिकायत कर प्राप्ती रसीद लेवें

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को खिरनी ग्राम पंचायत के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल में विद्यालय भवन का पट्टा जारी करने, सड़क बनवाने, शौचालय निर्माण का भुगतान करवाने, अतिक्रमण हटवाने, आम रास्ता ठीक करवाने, खिरनी ग्राम पंचायत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर एक एलएचवी एवं दो एएनएम लगवाने संबंधी शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण करने हेतु जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर निर्देश दिए।

Night Chaupal held Khirni Gram Panchayat
जिला कलेक्टर ने कैलाश माली का नाम खाद्य सुरक्षा में जुड़वाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने एक एलएचवी एवं दो एएनएम के पदों को भरवाने हेतु पत्र लिखने की कार्यवाही करने की बात कही। वहीं उन्होंने ग्रामाीणों को कहा कि वे किसी भी समस्या या परिवाद की शिकायत अधिकारियों से लिखित रूप में करें तथा उसकी प्राप्ति रसीद भी प्राप्त करें।

Night Chaupal held Khirni Gram Panchayat

जिला कलेक्टर ने भू-राजस्व से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु पटवारी को निर्देशित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करते हुए बताया कि लिखित रूप में किसी भी शिकायत का शत प्रतिशत समाधान होता है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि ग्रामीणजन मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना का लाभ लेवे। इसके साथ ही राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेवें।
खिरनी ग्राम पंचायत की सरपंच कमला मीणा की ओर से रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर से लिखित रूप में शिकायत कर बताया गया कि खिरनी ग्राम में कुछ ग्रामीणों ने जलदाय विभाग की पेयजल सप्लाई से अवैध कनेक्शन लिए हुए हैं। सरपंच ने बताया कि इस प्रकार के अवैध कनेक्शनों को नियमानुसार कार्रवाई कर विच्छेद करने अथवा नियमित किए जाने की कार्रवाई की जावे।

Night Chaupal held Khirni Gram Panchayat
रात्रि चौपाल में एसडीओ मलारना डूंगर मनोज कुमार वर्मा, बीडीओ रामअवतार मीणा, तहसीलदार मलारना डूंगर प्रीति मीणा, सरपंच कमला मीणा, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता हरज्ञान मीणा, बीएसओ रामबिलास प्रजापति सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !