गंगापुर सिटी जिले के वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र में बिजली निगम के अधिकारी कर्मचारियों की बढ़ती लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं को बिजली कटौती से परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कहने को तो वजीरपुर नगर पालिका क्षेत्र का दर्जा मिला हुआ है जिसका गत दिवस उद्घाटन भी हो गया लेकिन नगर पालिका क्षेत्र में आम जन बिजली की कटौती से परेशान हैं। लोगों ने बिजली को सुचारू करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया