भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संपर्क से समर्थन महा अभियान के अंतर्गत भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बाबू लाल प्रजापति एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी ने सवाई माधोपुर के निजी विद्यालयों में संपर्क किया। इस दौरान विद्यालय संचालकों एवं संकाय सदस्यों से संवाद कर केंद्र सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों एवं राजस्थान की वर्तमान कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं भ्रष्टाचार से अवगत कराया। इस अवसर पर बोलते हुए डॉ. मधु मुकुल चतुर्वेदी एवं बाबू लाल प्रजापति ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार के शासनकाल में प्रदेश में भ्रष्टाचार एवं अपराध अपने चरम पर है।

अपराधी बेखौफ हैं। यहां पुलिस की मौजूदगी में अपराधी हत्या कर फरार हो जाते हैं। सचिवालय की अलमारियों से सोना और लाखों रुपए बरामद होते हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में प्रदेश का पहला स्थान है। यहां युवाओं और किसानों के साथ धोखा किया जाता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक होते हैं। ऐसी नाकारा और महाभ्रष्ट सरकार को आगामी विधान सभा चुनाव में जड़ से उखाड़ फेंकना है तथा प्रदेश में भाजपा की सरकार बनानी है साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में केंद्र में पुनः भाजपा की सरकार बनानी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया