Friday , 4 September 2026
Breaking News

उच्च शिक्षा में छात्राओं के अध्ययन के लिए गुणवत्ता व सुविधाओं में हो रही निरन्तर वृद्धि

शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय में सह शिक्षा में संचालित महाविद्यालय अध्ययन में छात्राएं सफलता के निरन्तर नये आयाम बना रही है। महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि पीजी महाविद्यालय में सत्र 2021-22 में कुल नामांकित 5, 177 छात्र-छात्राओं में 2131 छात्राएं नांमाकित हुई है। महाविद्यालय में बी.ए., बी.एससी, बी. काॅम, बी.एस.सी कृषि व एम.ए. में 3500 छात्रों ने आवेदन किया है एवं मेरिट में 2131 छात्राओं ने प्रवेश में सफलता पाई। डाॅ. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में सभी संकायों में संकाय सदस्यों के पद भरे होने कक्षाओं मे नियमित अध्ययन संचालन, ऑनलाईन पढ़ाई के साथ सह शैक्षणिक गतिविधियों के आयोजनों से छात्राओं को अध्ययन हेतु प्रोत्साहन मिला है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में समय समय पर “महिला प्रकोष्ठ” के द्वारा छात्राओं के लिए रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन करवाया जाता है। जिसमें मेहंदी मांडणा, काव्य पाठ, भाषण, फ्लाॅवर डेकोरेशन के साथ व्यक्तित्व विकास व करियर कांउसलिंग के पाठ्यक्रम भी चलाए जाते हैं। डाॅ. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय एनसीसी इकाई आर्मी विंग में 33 प्रतिशन स्थान छात्राओं के लिए आरक्षित है। वही राष्ट्रीय सेवा योजना स्काउट व गाईड में भी छात्रा विंग स्थापित है।
Continuous increase in the quality and facilities for the study of girl students in higher education
छात्राओं के लिए छात्रा काॅमन रूम, उच्च शिक्षा व खेल गतिविधियों का आयोजन भी किया। महाविद्यालय में अध्ययनरत् प्रत्येक छात्रा को श्रेणीवार विभिन्न छात्रवृत्तियों का लाभ देकर संबल प्रदान किया जाता है। जिसमें स्कूटी योजना, इंस्पायर योजना, एन. एस. पी. मेरिट, मुख्यमंत्री स्कालरशिप, अल्पसंख्यक आदि छात्रवृत्तियाँ प्रमुख है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर केम्पस में छात्राओं की सम्पूर्ण सुरक्षा के लिए सीसी टी वी कमरे लगवाये गये। वही छात्राओं की समय समय पर कांउसलिंग व छात्रा सुझाव पेटी से उनकी समस्याओं को अविलम्ब सुलझाया जाता है। महाविद्यालय में समय समय पर प्लेसमेंट एजेंसी के माध्यम से छात्राओं को व्यावसायिक अवसर भी प्रदान किया जाता है। साथ ही महाविद्यालय के सभी संकायों में छात्राओं को प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने पर महाविद्यालय द्वारा प्रमाण-पत्र व पुरूस्कार प्रदान किया जाता है। डाॅ. शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय स्तर पर “छात्रा सुविधा केन्द्र, छात्रा विश्राम स्थल” व “छात्रा परामर्श केन्द्र” की स्थापना भी की गई है। जिससे छात्राएं भयमुक्त वातावरण में अपनी पढ़ाई जारी रख सके। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इसके लिए एक हेल्पलाईन भी बनाई गई है। जिसके माध्यम से छात्राएं किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !