जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला के निर्देशानुसार विधानसभा आम चुनाव, 2023 के दौरान सूचनाओं की प्राप्ति एवं तुरंत संप्रेषण, मतदाताओं के लिए सुविधा केंद्र, चुनाव संबंधी शिकायतों का पंजीकरण, निस्तारण एवं आदर्श आचार संहिता की पालनार्थ कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा नंबर 5 में नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 07462-294203 एवं 07462-294204 है। नियंत्रण कक्ष लगातार 24 घंटे अनवरत रूप से अवकाश के दिवसों में भी चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने तक संचालित रहेगा। उन्होंने बताया कि मतदाता मतदान सम्बन्धी किसी भी जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर भी सम्पर्क कर सकते हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया