अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट जगदीश आर्य ने बाल विवाह निषेध अभियान के सफल क्रियान्वयन एवं बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम के लिए कलेक्ट्रेट के कमरा नम्बर 7 में 30 जून, 2024 जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष नम्बर 07462-220201 स्थापित किया है।

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने तहसीलदार निर्वाचन लक्ष्मण मीना 9694157071 को जिला नियंत्रण कक्ष का प्रभारी एवं सरकारी पैरोकार विनोद शर्मा 9460914430 को सहायक प्रभारी नियुक्त किया है। उक्त नियंत्रण कक्ष राजपत्रित एवं अन्य अवकाश दिवसों में भी कार्यरत रहेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया