Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अक्षय तृतीया और पीपल पूर्णिमा पर बाल विवाह रोकथाम के लिए कन्ट्रोल रूम स्थापित

सवाई माधोपुर: जिले में अक्षय तृतीया (आखातीज) एवं पीपल पूर्णिमा जैसे अबूझ सावे के शुभ मुहूर्त में बाल विवाह की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला कलक्टर शुभम चौधरी के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बाल विवाह की प्रभावी रोकथाम हेतु कलेक्ट्रेट कार्यालय के कमरा संख्या 7 में 30 जून, 2025 तक जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 07462-220201 है एवं प्रभारी लक्ष्मण मीना, संस्थापन अधिकारी, कलेक्ट्रेट सवाई माधोपुर होंगे।

 

 

Control room set up to prevent child marriage on Akshaya Tritiya and Peepal Purnima in sawai madhopur

 

यह कन्ट्रोल रूम राजपत्रित अवकाशों सहित सभी दिनों में कार्यरत रहेगा। सहायक निदेशक विमलेश कुमार ने बताया कि अक्षय तृतीया (आखातीज) 30 अप्रैल एवं पीपल पूर्णिमा 12 मई सहित अन्य अबूझ सावों पर बाल विवाह के आयोजन की शिकायतें आती हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला कलक्टर ने पुलिस, प्रशासन, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारियों के साथ-साथ ग्राम, ब्लॉक एवं जिला स्तर पर कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी, पटवारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, तथा जनप्रतिनिधियों जैसे सरपंच और वार्ड पंचों को निर्देशित किया है कि वे सक्रिय भागीदारी से बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करें।

 

 

 

 

यदि इन प्रयासों के बावजूद भी बाल विवाह होता है, तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय कर विधिक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही बाल विवाह को प्रोत्साहित या सहयोग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के अंतर्गत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बाल अधिकारिता विभाग और चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा विद्यालयों, ग्रामीण क्षेत्रों तथा समुदायों में लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं, ताकि समाज में बाल विवाह के विरुद्ध चेतना का प्रसार हो।

 

 

 

जिला प्रशासन ने आमजन एवं स्वयंसेवी संस्थाओं से भी आह्वान किया है कि वे बाल विवाह की किसी भी सूचना को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष 07462-220201, स्थानीय पुलिस, बाल विवाह प्रतिषेध अधिकारी, बाल कल्याण समिति या जिला बाल संरक्षण इकाई को तुरंत सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !