Thursday , 22 October 2026
Breaking News

बामनवास विधायक व बौंली प्रधान के बीच विवाद का मामला

बामनवास विधायक इंदिरा मीणा व बौंली पंचायत समिति प्रधान कमली मीणा के बीच पनपे विवाद से इन दिनों बामनवास विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस संगठन की राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है। मामला इतना तूल पकड़ गया है कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध बौंली थाने में मामले दर्ज करवा दोनों धड़ों की ओर से धरने प्रदर्शनों का दौर जारी है।
इस मामले में जहां विधायक समर्थक प्रधान व उसके पति के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा उन्हें दोषी करार दे रहे हैं वही प्रधान व उसके पति के समर्थक विधायक को दोषी करार दे धरना प्रदर्शनों पर उतरे हुए हैं।
गौरतलब है कि यहां बौंली पंचायत समिति में कार्यरत विकास अधिकारी रामावतार मीणा के स्थानांतरण को लेकर दोनों के बीच पहले विवाद ने आज इतना तूल पकड़ लिया है कि कल तक कांग्रेस संगठन में एक छवि के रूप में जाने जाने वाली प्रधान व विधायक के आज अलग-अलग गुट पैदा हो गए हैं।
इस मामले में गुरुवार को प्रधान पति बाबूलाल मीणा ने देर रात पुलिस थाने में विधायक इंदिरा मीणा, उसके पति रतन लाल मीणा, समर्थक रवासा निवासी देवहंस गुर्जर सहित चार-पांच अन्य लोगों के विरुद्ध जाति सूचक शब्दों से अपमानित कर घर पर बुलाकर मारपीट करने व गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगा मामला दर्ज कराया है।

Controversy case Bamnavas MLA bonli Pradhan
वहीं बामनवास विधायक इंदिरा मीणा ने शुक्रवार को प्रधान पति बाबूलाल मीणा के विरुद्ध 26 जून को शराब के नशे में धुत होकर घर में घुसने व घर में घुसकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा थाने में मामला दर्ज कराया है। थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक की ओर से समर्थक जिला परिषद सदस्य बत्तीलाल गुर्जर ने थाने पर पहुंच इस आशय की रिपोर्ट पेश की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस मामले में गुरुवार को प्रधान समर्थकों ने थाने पर धरना प्रदर्शन कर विधायक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट सौंपी थी। वहीं शुक्रवार को बामनवास व बौंली मुख्यालय पर विधायक समर्थकों ने प्रधान और उसके पति के विरुद्ध अनर्गल आरोप लगा नारेबाजी की व ज्ञापन सौंपे। बौंली मुख्यालय पर प्रधान समर्थकों ने भी विधायक के विरुद्ध नारेबाजी कर प्रदर्शन किए।
प्रधान समर्थकों ने शुक्रवार को नारेबाजी करते हुए उपखंड कार्यालय पहुंच विधायक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया तथा उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर प्रधान कमली मीणा ने अपने पति के साथ मारपीट करने वाली विधायक को गिरफ्तार करने की मांग रखी। उनके साथ में उप जिला प्रमुख श्योपाल माली व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हनुमान प्रसाद मीणा सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ थे। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने भी विधायक के इस कृत्य की आलोचना की तथा प्रधान पति के साथ मारपीट करने का दोषी बता विधायक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी। प्रदर्शन के दौरान प्रधान समर्थकों ने उपखंड कार्यालय के बाहर विधायक का पुतला भी फूंका।
कांग्रेस संगठन में क्षेत्र में फैली इस गुटबाजी से कांग्रेस संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी चिंतित व परेशान है। कांग्रेस संगठन के लिए यह एक नया सिरदर्द पैदा हो गया है। चुनाव से पूर्व ही बामनवास विधानसभा में एक चली आ रही कांग्रेस दो गुटों में बट गई थी लेकिन अब तो एक ही गुट के जो धडे बन जाने से स्थिति और भी विचित्र हो गई है। इस बारे में लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !