Thursday , 23 July 2026
Breaking News

बाल संरक्षण से जुड़े कार्यों में सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि अधिकारियों को बाल संरक्षण के कार्य बहुत संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सामूहिक प्रयासों से करने चाहिए। उन्होंने बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल गृह संचालकों को मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।
डॉ. सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला बाल संरक्षण इकाई की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जिले में चाइल्ड हैल्पलाइन 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें। उन्होंने नल, बिजली, टेलीफोन के बिलों पर हैल्पलाइन नंबर प्रकाशित करने, विद्यालयों में सुझाव पेटिका रखवाने एवं हैल्पलाइन नंबर लिखवाने और बसों के माध्यम से नंबर का अधिक से अधिक प्रचार करने के निर्देश दिए। उन्होंने सिनेमा और केबल टीवी के माध्यम से भी इसे प्रचारित करने के निर्देश दिए। 

need collective efforts activities related child protection
उन्होंने बाल कल्याण समिति के समक्ष लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि किशोर न्याय बोर्ड में दो सौ से अधिक मामले लंबित हैं। उन्होंने अपराधों में किशोरों के लिप्त होने को सामाजिक पतन के रूप में मानते हुए इस संबंध में अधिक से अधिक जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सामाजिक स्थिति के अनुसार इस संबंध में लोगों को जागरूक करें।
कलेक्टर ने बाल गृहों की स्थिति सुधारने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो बच्चे कम उम्र में यहां आए हैं उनके परिजनों का पता लगाने के लिए बाल गृह संचालक पुलिस एवं चाइल्ड हैल्पलाइन के साथ समन्वय करें।
राजकीय किशोर गृह के लिए पृथक से गृह निर्माण वास्ते भूमि आवंटन पर उन्होंने जल्द ही इसका निर्माण शुरू करवाने की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
बैठक में आईसीडीएस के डीडी धर्मपाल सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के एडी अशोक बैरवा समेत अन्य विभागों के अधिकारीगण, चाइल्डलाइन कोर्डिनेटर और एनजीओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !