Thursday , 22 October 2026
Breaking News

स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने में दें सहयोग : जिला निर्वाचन अधिकारी

राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के मध्यनजर 25 नवंबर, 2023 को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी जिलों की चारों विधानसभाओं में होने वाले मतदान को स्वतंत्रता, निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला की अध्यक्षता में सेक्टर एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की शनिवार को जिला परिषद के सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वे शांतचित एवं सावचेत होकर चुनाव कार्य सम्पन्न करवाएं। उन्होंने बताया कि चुनावों को स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के लिए आयोग के निर्देशानुसार 114 सेक्टर अधिकारी एवं 114 ही पुलिस सेक्टर अधिकारी करीब 550 बूथों पर वेबकास्टिंग, 210 माईक्रो ऑब्जर्वस, सीआरपीएफ, सीएपीएफ, क्यूआरटी, 30 पुलिस उपाधीक्षक, 10 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक की टीम निरन्तर कार्य करेगी। इसके अतिरिक्त वे स्वयं, पुलिस अधीक्षक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद, तहसीलदार, विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को भी एक-एक मतदान केन्द्रों की व्यवस्था सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

उन्होंने सेक्टर अधिकारियों से कहा कि वह आगामी दो दिवस में उनके मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर प्रत्येक बूथ में 1 से 2 घण्टा बैठकर संबंधित बीएलओं एवं ग्राम विकास अधिकारी से चर्चा कर मतदान केन्द्रों पर (एएमएफ) रैंप, छाया, पानी, प्रकाश आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करें। जिन मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग होनी है वहां पर अन्दर और बाहर आप कैमरे की नजर में है अनिवार्य रूप से मतदान केन्द्रों पर अंकित करवाएं। इसके साथ-साथ यह भी सुनिश्चित करें कि मतदान केन्द्र परिसर में किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह का अंकन न हो। प्रत्येक मतदान केन्द्र पर भाग संख्या, मतदान केन्द्र का नाम, क्रमांक संख्या, बीएलओं का नाम एवं मोबाइल नंबर अंकित हों। शौचालय एवं पेयजल व्यवस्था के संकेतक भी मतदान केन्द्रों पर अंकित करवाएं। सेक्टर अधिकारी यह भी सुनिश्चित करें की बीएलओं द्वारा प्रत्येक मतदाता को वोटर इन्फॉरमेशन स्लिप का वितरण तीन दिवस में कर दिया जाए। एबसेन्ट, शिफ्टेड एवं डेड (एएसडी) की सूची भी तैयार कर ली जाए और यह सूची संबंधित मतदान दलों को उपलब्ध कराकर यह सुनिश्चित किया जाए कोई भी व्यक्ति इनके स्थान पर फर्जी मतदान न करने पाए।

 

Cooperate in conducting free, fair, transparent and peaceful elections - District Election Officer

 

मतदान केन्द्र अनुसार पुरूष, महिला ट्रांसजेण्डर, विशेष योग्यजन तथा 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं की सूची तथा गत विधानसभा चुनावों का पुरूष एवं महिला मतदान प्रतिशत रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त करे ताकि मतदान 25 नवंबर, 2023 को सुचारू रूप से सम्पन्न कराए जा सकें। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी सेक्टर अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह 24 नवंबर, को मतदान के एक दिवस पूर्व अपने सेक्टर के मतदान दलों के पीछे-पीछे जाए और मतदान दलों को मतदान केन्द्रों तक पहुंचना सुगम और सुरक्षित बनाएं। मतदान दलों के मतदान केन्द्रों तक सुरक्षित पहुंचने की सूचना संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित कन्ट्रोल रूम को दें। उनके सेक्टर के मतदान दलों को आवश्यक फॉर्म्स जो मतदान दिवस से पूर्व 24 नवंबर को भरवाए जाने है उनका भरवाया जाना सुनिश्चित कराएं और जो सूचनाएं और फॉर्म मतदान दिवस को भरने होते है उनका मतदान दिवस का भरा जाए। उन्होंने कहा कि मतदान दल ईवीएम को चैक करें, मतदान दिवस को प्रातः 6 बजे से सक्रिय होकर मतदान दलों द्वारा मॉकपोल पश्चात ईवीएम क्लीयर करवाने का मैसेज रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन कार्यालय कन्ट्रोल रूम को दें।

 

 

 

ईवीएम में किसी भी प्रकार की त्रुटि या खराबी की सूचना भी तत्काल संबंधित रिटर्निंग अधिकारी एवं कन्ट्रोल रूम को दें ताकि तत्काल ईवीएम सही करवाकर या बदलवाकर मतदान प्रक्रिया को सुचारू किया जा सकें। ऐसी स्थिति में सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी मतदान केन्द्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करें। जो मतदाता मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके है उन्हें ससम्मान मतदान केन्द्रों के बाहर जाने को कहा जाए ताकि किसी प्रकार की अनावश्यक भीड़ मतदान केन्द्रों पर न रहें। मतदान समाप्ति के पश्चात सभी सेक्टर और पुलिस अधिकारी अपने सेक्टर के मतदान दलों को उनके पीछे-पीछे चलते हुए सुरक्षित मतदान सामग्री के साथ महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय साहूनगर सवाई माधोपुर में संग्रहण स्थल पर पहुंचाएं। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अगरवाला ने बताया कि चुनावों को स्वतंत्रता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उद्देश्य से आयोग के निर्देशानुसार चारों विधानसभा क्षेत्रों में भारी संख्या में सीआरपीएफ, आरएसी, क्यूआरटी एवं पुलिस का जाब्ता तैनात होगा जो मतदान दिवस के अवसर पर सभी मतदान केन्द्रों पर निगरानी रखेंगे। इसके साथ-साथ थाना, उपाधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक स्तर पर भी पुलिस का आरक्षित जाप्ता रहेगा। 8 से 10 बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस सेक्टर अधिकारियों की मोबाईल टीमें भी विशेष निगरानी रखेंगी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा, मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रशिक्षण प्रभारी मुरलीधर प्रतिहार सहित सेक्टर अधिकारी एवं सेक्टर पुलिस अधिकारी उपस्थित रहें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !