कोरोना जन जागरूकता अभियान के अन्तर्गत आज गुरूवार को जागरूकता रथ मैनपुरा, अजनौटी, दुब्बी, देवली, भाडौती, बाटौदा, बरनाला, मलारना डूंगर, अमरगढ़, चौकी, तलावड़ा में पहुंचा तथा ग्रामीणों को कोरोना बचाव के सम्बंध में जानकारी दी।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार करवाये गये इस रथ ने ऑडियों और वीडियो फिल्म, जिंगल के माध्यम से 2 गज दूरी, बार-बार हाथ धोने, घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने का संदेश दिया। इस अवसर पर जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। शुक्रवार को जागरूकता रथ बाटोदा, बिछोछ, पिपलाई, बामनवास, लिवाली, शफीपुरा, मीना कोलेता, जाहिरा, नारोली चौड़ गांवों में पहुंचेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया