जिला मुख्यालय पर बजरिया स्थित गौतम आश्रम में बरवाड़ा बस स्टैण्ड, टोंक बस स्टैण्ड एवं मैन मार्केट के समस्त दुकानदारों, फल ठेले वाले व्यक्तियों के 150 कोरोना के रेण्डम सैम्पलिंग की गयी।
शहरी कार्यक्रम प्रबन्धक एनयूएचएम विनोद शर्मा ने बताया कि सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर से डाॅ. पंकज मंगल, प्रवीण कुमार शर्मा, सादिक अली लैब टैक्नीशियन द्वारा सैंपल लिये गये।

इस हेतु यूपीएचसी बजरिया से टीम गठित की गयी। जिसमें सोनप्रकाश गौतम जीएनएम, पदमा कुमारी एलएचवी द्वारा प्रातः 8 बजे से सभी दुकानदारों से सम्पर्क करके उनकी सूची तैयार की। सैंपलिंग के दौरान गौतम आश्रम को सेनेटाईज किया गया और उसके बाद सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए सभी व्यक्तियों की सैंपलिंग की गयी। विक्की ने आने वाले सभी व्यक्तियों को सैनेटाईज किया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया