बौंली क्षेत्र के बागडोली कस्बे के निकटवर्ती ग्राम पंचायत थडोली में नादिया की ढाणी में एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक अपने पिता व 30 अन्य लोगों के साथ महाराष्ट्र से 18 जुलाई को आया था।

जानकारी के अनुसार युवक महाराष्ट्र से एक ट्रक में बैठकर आये थे। ट्रक ड्राइवर भरतपुर का रहने वाला था। गांव आने के बाद युवक अपने परिवार के लोगों के संपर्क में भी आया। 21 जुलाई को सुबह रिपोर्ट में कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि होने के बाद एंबुलेंस से उसे कोविड अस्पताल भिजवाया गया। उसके साथ आए सभी लोगों के सैंपल लेकर क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। एएनएम नीलू कंवर ने बताया कि उसके साथ आए 30 लोगों को होम क्वारंटाइन करा दिया गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य टीम को भेजकर सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इसके अलावा परिवार के संपर्क में आए लोगों की जानकारी एकत्र की जा रही है। युवक के संक्रमित निकलने के बाद पूरे गांव को सैनिटाइज कराने के साथ ही ग्रामीणों की स्वास्थ्य टीम ने थर्मल स्कैनिग से जांच की। जो भी इनके संपर्क में आया है उनको होम क्वारंटाइन रखा गया। उन्हें मुंह को ढककर निकलने और समय-समय हाथों को साबुन से धुलते रहने की बात कही है। इस दौरान तहसीलदार कमल पचोरी, राजस्व पटवारी गौरी शंकर, एसएसओ बृजेश मीणा, धरतीराज गुर्जर, भागचंद मीणा आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया