Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोरोना योद्धाओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर ली सेल्फी

जिला मुख्यालय स्थित सूचना केन्द्र पर 1 जुलाई से 31 जुलाई तक कोरोना जागरूकता प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को बड़ी संख्या में कोरोना योद्धाओं आंगनवाडी कार्यकर्ता, सहायिका और साथिनों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया, उत्साहपूर्वक सेल्फी ली और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड किया।
आगंतुकों ने प्रदर्शनी में लगे एक-एक चित्र को बड़े गौर से देखा तथा इसकी सराहना करते हुये बताया कि आमजन को बहुत सरल भाषा में आकर्षक चित्रों के माध्यम से कोरोना से जागरूकता का संदेश दिया गया है।

 

Corona warriors take a selfie corona exhibition
उन्होंने बताया कि टीवी पर देखा था कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोरोना से बचाव और प्रवासी श्रमिकों को राहत देने के क्षेत्र में बहुत अच्छा काम किया है जिसकी देश-विदेश में भी तारीफ हुई है। आज इस प्रदर्शनी के माध्यम से इसके बारे में विस्तार से जानने का मौका मिला कि किसी भी व्यक्ति को भूखा न सोने देने, बेजुबान पशु-पक्षियों के दाने-पानी की व्यवस्था से लेकर बाहर के प्रवासियों को उनके प्रदेश में भेजना, अपने राज्य के प्रवासियों को दूसरे राज्यों से लाना, फिर उन्हें व्यव्स्थित रूप से संस्थागत और होम क्वारेंटाइन करना तथा मनरेगा समेत अन्य क्षेत्रों में रोजगार देना, कोरोना जॉंच को जीरो से 40 हजार प्रतिदिन करना आदि कितने बड़े काम हुये हैं।
सभी ने प्रदर्शनी के संदेश 2 गज दूरी, मास्क लगाने, सार्वजनिक स्थान पर न थूकने, बार-बार हाथ धोने का संकल्प लिया। इन कोरोना योद्धाओं ने राज्य में प्रभावी कोरोना नियंत्रण के लिये मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार भी प्रकट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !