Sunday , 8 March 2026
Breaking News

श्रीराम मन्दिर निर्माण हेतु देशव्यापी अभियान का हुआ शुभारम्भ

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान का सवाई माधोपुर जिले में शुभारंभ 17 जनवरी को बालिका आदर्श विद्या मंदिर मानटाउन सवाई माधोपुर में महंत 108 विष्णु दास महाराज, स्वामी देव आनंद गिरी महाराज एवं स्वामी दयालु गौर दास महाराज के आतिथ्य में हुआ।
इस दौरान विष्णु दास जी महाराज एवं स्वामी देव आनंद गिरी जी महाराज ने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद श्रीराम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण का यह क्षण हमें देखने को मिला है। देश के हिन्दू समाज ने इस मंदिर के लिए ना केवल 76 युद्धों में 4 लाख से अधिक बलिदान दिए हैं वरन अपने ही देश में एक लंबी कानूनी लड़ाई भी लड़ी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट का तथ्य आधारित निर्णय समग्र हिन्दू समाज के पक्ष में आया।

Countrywide campaign started for construction of Shri Ram temple
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर एक राष्ट्रमन्दिर की भांति विश्व के सम्पूर्ण हिन्दू समाज की धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का केंद्र होगा। इस मंदिर के माध्यम से अयोध्या नगरी पुनः अपने वैभव को प्राप्त करेगी। यह अभियान केवल एक संगठन का अभियान ना होकर जन-जन का अभियान है क्योंकि भगवान राम जन-जन की आस्था के केंद्र हैं।
इस देश के सभी निवासी भगवान राम के वंशज हैं। राम के लिए सभी लोग जाति, सम्प्रदाय, धर्म राजनैतिक विचारधारा के ऊपर एक समान हैं। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर सभी भारतवासियों के स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान देश के प्रत्येक व्यक्ति के पास पहुंचना चाहिए तथा प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपनी सामर्थ्य के अनुसार समर्पण करना चाहिए।
इस दौरान गोकुल चंद गोयल ने 21 लाख रुपए, वीरेंद्र धाबाई 5 लाख, रमेश पहाड़िया 5 लाख, भवानी मीणा 5 लाख, डॉ. भरत लाल मथुरिया 2 लाख 51 हजार, डॉ. रूप सिंह 2 लाख 51 हजार, जितेंद्र गोठवाल 1 लाख 51 हजार, रामेश्वर गर्ग 1 लाख 21 हजार, कमलेश जेलिया 1 लाख 51 हजार, सुरेश जैन 1 लाख 1 हजार 111, दिनेश शर्मा 1 लाख 11 हजार, अभिनंदन 1 लाख, शिवदयाल 1 लाख, नरेंद्र मोहन गर्ग 1 लाख, सतीश अग्रवाल 1 लाख रूपये की राशि मन्दिर निर्माण के लिए समर्पित की।
श्रीराम मंदिर निधि समर्पण समिति के जिला मंत्री समय सिंह एवं सह मंत्री दिनेश गोहिल ने बताया कि निधि समर्पण अभियान के प्रथम दिवस पर ही 53 लाख रुपए की धनराशि संकलित हुई है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !