Sunday , 8 March 2026
Breaking News

4 फरवरी को लगेगा राजस्व कार्मिकों का कोविड-19 वैक्सीनेशन

कोविड-19 टीकाकरण अभियान के दूसरे चरण में राजस्व कार्मिकों एवं फ्रन्ट लाइन वर्कर्स को टीकाकरण किया जाएगा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी ने बताया कि 4 फरवरी को संबंधित उपखंड मुख्यालयों के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर राजस्व कार्मिकों के टीकाकरण सुबह 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल में टीकाकरण किया जाएगा। एडीएम ने बताया कि जिले में राजस्व विभाग के 561 कार्मिक पंजीकृत किए गए है। गुरूवार को राजस्व कार्मिकों के टीकाकरण के लिए जिला अस्पताल सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल गंगापुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडार, चौथ का बरवाड़ा, मलारना डूंगर, बौंली, बामनवास एवं वजीरपुर में टीकाकरण की सैशन साइट्स निर्धारित की गई है।
एडीएम ने सभी राजस्व कर्मियों को जिनका टीकाकरण के लिए ऑनलाइन डेटा अपलोड किया गया है को निर्देशित किया है कि संबंधित उपखंड मुख्यालय के टीकाकरण सैशन पर अपने समय के अनुसार पहुंचकर टीकाकरण करवाएं। इसके लिए संबंधित तहसीलदारों को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

Covid 19 Vaccination of Revenue Personnel on February 4

5 फरवरी को लगेंगे नगर परिषद कार्मिकों/वर्कर्स को कोरोना का टीका– एडीएम ने बताया कि पांच फरवरी को सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के नगर परिषद कार्मिकों के कोविड-19 का टीकाकरण जिला अस्पताल सवाई माधोपुर एवं उप जिला अस्पताल गंगापुर में किया जाएगा। उन्होंने संबंधित कार्मिकों से टीकाकरण के लिए समय पर उपस्थित होकर वैक्सीनेशन करवाने के निर्देश दिए है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !