Sunday , 8 March 2026
Breaking News

नगर परिषद के अधिकारियों, कर्मचारियों को लगाए कोविड-19 के टीके

सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी नगर परिषद के कार्मिकों को आज शुक्रवार को कोविड-19 के टीके लगाये गये। गंगापुर सिटी के कार्मिकों ने उप जिला चिकित्सालय, गंगापुर सिटी में तथा सवाई माधोपुर के कार्मिकों ने जिला अस्पताल और बजरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में टीके लगवाये। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड-19 टीका लगाने की शुरूआत गुरूवार को जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने स्वयं को टीका लगवाकर की थी। गुरूवार को राजस्व विभाग के कार्मिकों को टीके लगाये गये। इसी कड़ी में शुक्रवार को दोनों नगर परिषदों के कार्मिकों को टीके लगाये गये। सवाई माधोपुर में 317 तथा गंगापुर सिटी में 142 कार्मिक कोविन सॉफ्टवेयर पर ऑनलाइन पंजीकृत थे। पंजीकृत लाभार्थियों का वैरिफिकेशन एवं तत्पश्चात वैक्सीनेशन किया गया। वैक्सीनेशन के बाद आधा घंटे ऑब्जर्वेशन में रखा गया जहां टीका लगवाने वाले हर व्यक्ति का बीपी एवं ऑक्सीजन स्तर चेक किया गया। द्वितीय चरण में राजस्व विभाग, स्थानीय निकाय विभाग, पंचायती राज विभाग, पुलिस कार्मिकों एवं सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित सभी सैन्य बल का टीकाकरण किया जा रहा है।

Covid-19 vaccination on city council officials and employees in Sawai Madhopur

सवाई माधोपुर नगर परिषद आयुक्त रविन्द्र यादव ने जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे टीका लगवाया। इसी प्रकार गंगापुर नगर परिषद आयुक्त दीपक सिंह चौहान ने उप जिला चिकित्सालय में कोविड का टीका लगवाया।
नगर परिषद आयुक्त सवाई माधोपुर ने ऑब्जर्वेशन रूम से निकलने के बाद कहा कि कोविड-19 की रोकथाम के लिये किए जा रहे वैक्सीनेशन के तहत टीके को लगवाने के बाद बहुत अच्छा एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। पूरे देश ने वैक्सीन या दवा का लम्बे समय तक इंतजार किया है। भारतीय वैज्ञानिकों ने दिन-रात मेहनत कर यह टीका बनाया है। यह टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। टीके के संबंध में किसी को भी भय, भ्रम या संशय नहीं रखना चाहिए। जब भी आपका नम्बर आये, टीका लगवाएं ताकि कोविड-19 की चैन तोड़ दी जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !