Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

36 स्थानों पर हुआ कोविड-19 टीकाकरण के तीसरे चरण का शुभारम्भ

जिले में 36 स्थानों पर सोमवार से कोविड-19 टीकाकरण का तीसरा चरण शुरू हुआ। इसमें 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों तथा 45 साल से अधिक आयु के गम्भीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों ने टीके लगवाए। इसके अतिरिक्त बैकलॉंग हैल्थ केयर वर्कर को भी टीके की दूसरी डोज दी गई। जिला राजेंद्र किशन ने सूरवाल, भाडौती, मलारना डूंगर, बाटौदा और बरनाला में स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने लाभार्थियों के वेरिफिकेशन, कॉविन सॉफ्टवेयर पर डेटा दर्ज करनेए टीका लगाने से पूर्व तथा बाद के प्रोटोकॉल सहित अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी ली तथा ऑब्जर्वेशन रूम से बाहर आये लाभार्थियों से फीडबैक लिया कि कोई साइड इफैक्ट तो नहीं है। सभी लाभार्थियों ने बताया कि कोई साइड इफैक्ट नहीं है। वे गर्वित महसूस कर रहे हैं कि कोविड-19 मुक्त भारत की दिशा में उनका भी योगदान दर्ज कर लिया गया है। कलेक्टर ने लाभार्थियों और टीकाकरण में लगे स्वास्थ्यकर्मियों, मोबिलाइजर व डेटा एंट्री ऑपरेटरों की हौसला अफजाई की।

Covid-19 vaccination third phase inaugurated at 36 places in Sawai madhopur

कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद बताया कि सोमवार से शुरू हुए तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति के साथ ही 45 वर्ष से अधिक आयु के गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को भी टीका लगाया जा रहा है। आयु की गणना के लिये कट ऑफ डेट 1 जनवरी, 2022 निर्धारित की गई है। टीका सरकारी अस्पतालों में निःशुल्क तथा निजी अस्पताल में केन्द्र सरकार द्वारा तय की गई कीमत पर लगाया जा रहा है जिसमें टीके की कीमत और पंजीकरण शुल्क शामिल है। जिले के 34 सरकारी और 2 निजी अस्पतालों में सोमवार को टीके लगाये गये। कलेक्टर ने बताया कि टीका पूर्ण परीक्षण और ट्रायल के बाद लॉंच हुआ है। यह पूर्ण सुरक्षित है, इसके कोई साइड इफैक्ट सामने नहीं आये हैं। जब भी आपकी बारी आये, आप टीका जरूर लगाए ताकि देश कोविड-19 मुक्त हो सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिन व अन्य कार्मिकों से लाभार्थी समूह को टीकाकरण कार्यक्रम की पूर्ण जानकारी देने, उन्हें टीका लगाने के लिये प्रेरित करने की बात कही।
कलेक्टर ने पॉंचों स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा योजना, मुख्यमंत्री निःशुल्क जॉंच योजना, जननी सुरक्षा योजना, शिशु और माताओं को टीके के सम्बंध में जानकारी ली। कलेक्टर ने सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर उपकरणों का निरीक्षण किया तथा देखा कि जॉंच उपकरण फंक्शनल हैं या नहीं। उन्होंने सूरवाल में संस्थागत प्रसव बढ़ाने तथा रक्त जॉंच की सीवीसी मशीन की मरम्मत करवाने के निर्देश दिये। उन्होंने सूरवाल पीएचसी में पूर्व में किये अपने निरीक्षण के दौरान दिये निर्देशों की पालना की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान सम्बंधित एसडीएम व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
सोमवार को जिला अस्पताल, सवाई माधोपुर, उप जिला अस्पताल बामनवास, बरनाला, बाटोदा, लिवाली, पिपलाई, बौंली, मलारना डूंगर, मित्रपुरा, भाडोती, खिरनी, मलारना चौड़ पीपलदा, उप जिला अस्पताल गंगापुर, खंडीप, पीलोदा, वजीरपुर, अमरगढ़ चौकी, सेवा, तलावड़ा, उदेई खुर्द, बहरावंडा खुर्द, खंडार, बालेर, फलोदी, बहरावंडा कलां, भगवतगढ़, चौथ का बरवाड़ा, कुंडेरा, शिवाड़, कुस्तला, सूरवाल, हीगोटिया, उदेई मोड़ गंगापुर एवं निजी अस्पताल आचार्य मेमोरियल सवाई माधोपुर व सीपी हॉस्पिटल गंगापुर में टीकाकरण हुआ।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !