शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरिया की टीम द्वारा बंबोरी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में आज रविवार को कोविड-19 वैक्सीनेशन का मेघा शिविर आयोजित किया गयाl जिसमें वहां के पार्षद रेखा रानी, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामजी लाल गुर्जर और वरिष्ठ सचिव राजेश रेगर द्वारा सभी कर्मचारियों का स्वागत किया गया l उसके बाद वहां के स्थानीय पार्षद रेखा रानी ने स्वयं कोविड-19 वैक्सीन लगवा कर शिविर का शुभारंभ किया l

शिविर प्रातः 9:00 से दोपहर 2:00 तक आयोजित किया गया l जिसमें लगभग 250 व्यक्तियों को टीका लगाया गया l मेडिकल टीम में शहरी कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, संस्था के कोविड-19 वैक्सीन प्रभारी अरविंद गुप्ता, चंदा रानी, सजना कुमार और बबलू महावर उपस्थित रहें l
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया