Sunday , 6 September 2026
Breaking News

कोविड वैक्सीन को लेकर प्रशिक्षण का किया आयोजन

भारत सरकार द्वारा प्रदेश में जल्द ही कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध करवाई जाएगी। कोविड-19 वैक्सीन के प्रबंधन एवं सफल क्रियान्वयन के लिए गुरूवार को जिला स्तरीय टीओटी का आयोजन ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

Covid vaccine training organized in Sawai Madhopur
वीसी में कोविड-19 वैक्सीनेशन ऑपरेशनल गाइडलाइन जिला स्तरीय टीओटी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वीसी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. तेजराम मीना की अध्यक्षता में आयोजित की गई। प्रशिक्षण जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. कमलेश मीना, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधीन्द्र शर्मा, जिला नोडल अधिकारी नवल किशोर अग्रवाल, के.के. गोस्वामी, डब्ल्यूएचओ, आदित्य तोमर यूएनएफपीए ने दिया। साथ ही डिप्टी सीएमएचओ डाॅ. दौलतराम मीना, अडिशनल सीएमएचओ डाॅ. कैलाश सोनी, अर्बन कार्यक्रम प्रबंधक विनोद शर्मा, मौजूद रहे। ब्लाॅक स्तर से समस्त बीसरएमओ, बीपीएम, ब्लाॅक आशा फेसिलिटेटर, एमपीडब्ल्यू, बीएनओ, ब्लाॅक एलएचवी मौजूद रहे।
एक दिवसीय प्रशिक्षण में कोविड-19 बीमारी एवं वैक्सीन, वैक्सीनेशन की प्लानिंग, सैशन लगाए जाने की रणनीति, कोल्डचैन, सुरक्षित वैक्सीनेशन और अपशिष्ट प्रबंधन, कोविन साॅफ्टवेयर की जानकारी, कोविन साॅफ्टवेयर का संचालन, एईएफआई एडवर्स इवेंट्स फाॅलोइंग इम्यूनाइजेशन, एडवोकेसी, कम्यूनिकेशन और सोशल मोबिलाइजेशन, मीडिया एंगेजमेंट और सोशल मीडिया, कैपेसिटी बिल्डिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही सीएमएचओ डाॅ. मीना ने सभी को निर्देश दिए कि सभी कार्मिक कोविड वैक्सीनेशन के कार्य को पूरी मेहनत और सही प्रकार से करें।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !