Saturday , 7 March 2026
Breaking News

अपराध गोष्ठी का हुआ आयोजन

सुधीर चौधरी पुलिस अधीक्षक जिला सवाई माधोपुर द्वारा जिले के समस्त पुलिस अधिकारियों के साथ अपराध गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें जिले में चले आ रहे पेण्डिग मुकदमा का समय बन्द निस्तारण करने व बदमाशों एवं वांछित अपराधियों के खिलाफ अधिक से अधिक कारवाई करने के निर्देश दिये गये, साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मोतों में कमी लाने हेतु पुर्व में अधिक सड़क दुर्घटना घटित होने वाले स्थानों अर्थात ब्लेक स्पाॅट का चिन्हित कर उन पर सड़क सुधार कार्य करवाए जाने हेतु तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्व मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानोें के अंतर्गत अधिकाधिक कार्रवाई किए जाने हैतु निर्देशित किया गया। तेज गति से वाहन चलाने व नशे में वाहन चलाने, भर वाहक वाहनों में सवारी ढोने, वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का उपयोग करने व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले चालको के चालक लाईसेंस निलंबन हेतु जिला परिहवन अधिकारी को भिजवाऐं जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Crime forum meeting held in sawai madhopur
इसके अतिरिक्त जिलें में भीड़ द्वारा हिंसा किए जाने के सम्बन्ध में कोई मामला सामने आने पर दोषियों के विरूद्व कार्रवाई करने तथा ऐसी घटनाओं की रोकथाम हेतु पूर्व से ही सतर्क रहने हेतु निर्देशित किया गया। इसके अतिरिक्त जिले के बैंक अधिकारियों की मिटिंग ली गई जिसमें समस्त बैंक अधिकारियों को बैंको में व उनके एटीएम पर सीसीटीवी कैमरा को चालू हालत मे रखने हेतु निर्देशित किया गया तथा बैंक परिसर में यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति नजर आता है तो उसकी सूचना समय रहते संबन्धित पुलिस थाना या पुलिस अधिकारियों को सूचना दिऐ जाने हेतु निर्देशित किया गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !