मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव से 19 वर्षीय युवती का अपहरण कर सात लोगों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवती से दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद लालसोट-कोटा मेगा हाईवे पर मलारना चौड़ के समीप छोड़कर फरार हो गए। घर पहुंची युवती ने परिजनों को घटना की आपबीती बताई।
उसके बाद परिजनों के साथ पुलिस थाने पहुंचकर युवती ने करीब सात नामजद लोगों के विरुद्ध अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि गत 31 अक्टूबर को पीड़िता अपनी दादी के पास सो रही थी तभी अर्धरात्रि को आरोपी पीड़िता के घर पर पहुंचे और उसे जबरदस्ती बाइक पर बैठाकर जयपुर ले गए।

जहां पर एक कमरे में पांचों आरोपियों ने बारी-बारी से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। पीडिता ने बताया की 2 दिन तक उसे कमरे में बंद रखा और पीड़िता को खाने को खाना भी नहीं दिया। वहीं गत 2 नवंबर को अन्य दो आरोपियों ने भी पीड़िता से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और पीड़िता को मोटरसाइकिल पर बैठाकर लालसोट-कोटा मेगा हाईवे स्थित मलारना चौड़ के पास छोड़कर फरार हो गए।
पीड़िता जैसे-तैसे करके अपने घर पर पहुंची और घर वालों को अपनी घटना की आपबीती सुनाई। उसके बाद पीड़िता अपने परिजनों को लेकर मलारना डूंगर पुलिस थाने पहुंची जहां पीड़िता ने साथ नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया