Saturday , 7 March 2026
Breaking News

5 हजार का इनामी अपराधी रामखिलाड़ी मीणा गिरफ्तार

जिले की पुलिस ने चार वर्ष से फरार इनामी अपराधी रामखिलाड़ी पुत्र रामकरण मीणा निवासी उलियाणा थाना कुण्डेरा सवाई माधोपुर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला स्तर पर पांच हजार रूपये का इनाम घोषित किया गया था। जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि इनामी अपराधी की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृत्ताधिकारी दीपक खण्डेलवाल के निर्देशन में थानाधिकारी मानटाउन महेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस टीम द्वारा करौली, जयपुर, दौसा एवं सवाई माधोपुर सहित कई जगह दबीश दी गई। 2 जनवरी को सूचना मिली की आरोपी रामखिलाड़ी मीणा सवाई माधोपुर रेल्वे स्टेशन के बाहर फरारी के लिए बाहर जाने की फिराक में खड़ा है।

 

Criminal Ramkhiladi Meena carrying a reward of 5 thousand rupees arrested

 

उन्होंने बताया कि इस सूचना पर थानाधिकारी महेन्द्र शर्मा मानटाउन, लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल, विजय सिंह कांस्टेबल, बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल, राजकुमार कांस्टेबल की एक टीम को भेजा गया, जिसने कार्य योजना बना कर फरार अपराधी की घेराबन्दी कर दबोचन मे सफलता प्राप्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी रामखिलाड़ी के खिलाफ पूर्व में पुलिस टीम के साथ मारपीट, फर्जी कागजात तैयार कर ट्रैक्टर बेचने की धोखाधड़ी, जब्त शुदा बजरी की ट्रोलियों को छूड़ाकर ले जाने का राजकार्य में बाधा सहित करीब आधा दर्जन प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्व है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए प्रयासरत पुलिस टीम में महेन्द्र शर्मा थानाधिकारी मानटाउन, अजित मोगा सहायक उप निरीक्षक सायबर सेल, लक्ष्मण सिंह हैड कांस्टेबल एवं राजकुमार कांस्टेबल सायबर थाना, विजय सिंह कांस्टेबल एवं बुद्धिप्रकाश कांस्टेबल थाना मानटाउन तथा दयाराम कांस्टेबल थाना कोतवाली शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !