सवाई माधोपुर: पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनचेतना फैलाने के उद्देश्य से सवाई माधोपुर में एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली रविवार, 07 सितंबर 2025 को प्रातः 6:30 बजे जिला कलेक्ट्रेट से शुरू होगी, जिसे जिला कलेक्टर काना राम हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस साइकिल रैली का आयोजन जिला प्रशासन, राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (क्षेत्रीय कार्यालय, सवाई माधोपुर), ग्रीन ग्लोबल फाउंडेशन, एवं हास्वीन इंसीनरेटर के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
यह रैली जिला कलेक्ट्रेट से हम्मीर सर्किल, अहिंसा सर्किल (आलनपुर सर्किल), से कॉलेज रोड होते हुए दशहरा मैदान के सामने से पुनः रणथंभौर सर्किल होते हुए गणेश धाम सर्किल तक जाएगी। इस अवसर पर आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यह रैली ना केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाएगी, बल्कि स्वास्थ्य और हरित जीवनशैली को भी बढ़ावा देगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
