दौसा जिले की भांडारेज सीएचसी को क्यूब रूट फाउंडेशन की ओर से करीब डेढ लाख की लागत के चिकित्सकीय उपकरण और अन्य संसाधन प्रदान किए गए हैं। इनके मिलने से सीएचसी पर उपचार के लिए आने वाले मरीजों को उपचार में सुविधा मिल सकेगी। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेन्द्र सिंह गुर्जर ने बताया कि सीएचसी पर उपकरणों की आवश्यकता थी।

इस संबंध में क्यूब रूट फाउंडेशन को प्रेरित किया गया तो उन्होंने सीएचसी को रेडियंट वार्मर, दवाई ट्रे, व्हील चेयर्स, अटेंडेंट टेबल, मरीजों को बैठने के लिए बैंच आदि उपलब्ध करवाए। इसके अलावा फाउंडेशन की ओर से टिनशेड भी लगवाया गया है, जिसका लाभ भीषण गर्मी में मरीजों को मिल सकेगा। डॉ. गुर्जर ने बताया कि इस कार्य में दौसा बीसीएमओ डॉ. अमित रॉय, डॉ अंजना भार्गव, डॉ. किशनलाल, डॉ. दीपीका, नर्सिग ऑफिसर धीरज बैंसला आदि का भी सहयोग रहा।
ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)
शीघ्र आवश्यकता
पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक
मो. 9 46146 2222, 98876 41704

Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया