Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आईसीजेएस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक हुई आयोजित

आईसीजेएस सिस्टम की स्मार्ट पुलिसिंग को मजबूत करने में अहम भूमिका, इसकी शीघ्र सफल क्रियान्विति की जाए – मुख्य सचिव

मुख्य सचिव सुधांश पंत की अध्यक्षता में आज सोमवार को शासन सचिवालय में इंटर-ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम 2.0 के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में गठित राज्य स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में आईसीजेएस 2.0 हेतु तैयार कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा कर प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। अनुमोदित प्रस्ताव को भारत सरकार को भेजा जायेगा। पन्त ने कहा कि  यह गर्व का विषय है की इस वर्ष राजस्थान मे ई-अभियोजन, ई-जेल एवं क्राइम और क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम में अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर कार्य हुआ है उन्होंने कहा कि यह परियोजना स्मार्ट पुलिसिंग को और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी। इसलिए इसकी शीघ्र सफल क्रियान्विति सुनिश्चित की जाए।

 

ICJS state level committee meeting held under the chairmanship of Chief Secretary

 

उल्लेखनीय है कि ‘वन डेटा, वन एंट्री’ के सिद्धांत पर बनाये जा रहे आईसीजेएस 2.0 का मुख्य उद्देश्य आपराधिक न्याय प्रणाली के पांच स्तंभों (पुलिस, ई-अभियोजन, ई-जेल, ई-न्यायालय, ई-फोरेंसिक) को एकीकृत कर डेटा का निर्बाध आदान-प्रदान करना है। एनसीआरबी को इस परियोजना के क्रियान्वयन के लिए नोडल एजेंसी नामित किया गया है जो एनआईसी के सहयोग से कार्य करेगा। बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह आनंद कुमार, पुलिस महानिदेशक यू.आर.साहू, शासन सचिव, वित्त (व्यय) विभाग नरेश कुमार ठकराल, शासन सचिव सूचना एवं प्रौद्योगिकी आरती डोगरा, पुलिस एवं सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहें तथा निदेशक एनआईसी शशिकांत, रजिस्ट्रार राजस्थान उच्च न्यायालय बालकृष्ण विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

West Central railways kota division bharatpur railway station 21 July 26 Vikalp Times

रेलवे की किलाबंदी में फंसे 92 यात्री, वसूला 54 हजार से ज्यादा जुर्माना

कोटा/भरतपुर: पश्चिम मध्य रेलवे (West Central Railway) के कोटा मंडल (Kota Railway Division) ने रेल …

Bolero Cyber Police Sawai Madhopur SP IPS Jyeshtha Maitrei 21 July 26 Vikalp Times

साइबर अपराधियों को बड़ा झटका, बोलेरो की नीलामी से लौटेगा पीड़ितों का पैसा

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते …

When will Panchayat and local body elections be held in Rajasthan Find out the full schedule Vikalp Times

राजस्थान में कब होंगे पंचायत और निकाय चुनाव? हाईकोर्ट में सरकार ने खोले पत्ते!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में नगरीय निकाय (Urban Local Body Election) और पंचायत चुनाव (Panchayat Elections) …

Jantar mantar cjp education medical cutting of trees sawai madhopur 20 july 26 vikalp times

भू-माफिया, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के सामने रखीं 13 बड़ी मांगें

सवाई माधोपुर: दिल्ली (Delhi) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर चल रहे संवैधानिक आंदोलन एवं संसद …

Asthma will no longer slow down the pace of life Dr. Mathuria reveals an effective treatment in Jaipur Sawai Madhopur Vikalp Times

अस्थमा अब नहीं रोकेगा जीवन की रफ्तार! जयपुर में डॉ. मथुरिया ने बताया असरदार इलाज

सवाई माधोपुर: चेस्ट स्टालवार्ट्स एसोसिएशन, राजस्थान (Rajasthan) के तत्वावधान में जयपुर (Jaipur) में अस्थमा (Asthma) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !