Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिला कलक्टर ने वीसी के माध्यम से ली आवश्यक सेवाओं की समीक्षा बैठक

पेयजल आपूर्ति निर्बाध रूप से सुनिश्चित करें: जिला कलक्टर

सवाई माधोपुर:- जिला कलक्टर डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में आज को सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र के वीसी रूम में पेयजल, विद्युत आपूर्ति, मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागवार समीक्षा कर गर्मी के मौसम के मद्देनजर सभी अधिकारियों को पेयजल, विद्युत, चिकित्सा जैसी मूलभूत सुविधाओं सम्बंधी समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश दिए गए।

 

 

जिला कलक्टर ने विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि जिले के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में निर्धारित मात्रा एवं समयावधि में गुणवत्तापूर्वक निर्बाध पेयजल आपूर्ति कर आमजन को राहत प्रदान करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पेयजल लाइनों में लीकेज के प्रकरणों को गम्भीरता सेे लेते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता कैलाश चन्द मीना को निर्देश दिए कि पानी व्यर्थ नहीं बहे इसके लिए विभागीय स्तर पर त्वरित रूप से लीकेज बंद कराए जाए।

 

 

Sawai Madhopur Collector Khushal Yadav took review meeting of essential services through VC

 

 

उन्होंने समस्त उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को गांव-गांव निरीक्षण कर अवैध कनेक्शनों व बूस्टरों की जांच कर उचित कार्यवाही करवाने के निर्देश दिए है। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन तथा पशु पक्षियों के लिए सभी राजकीय कार्यालयों, सार्वजनिक पार्कों, स्कूल परिसरों व घरों में पक्षियों के लिए परिंडे लगवाने हेतु सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए है।

 

उन्होंने विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ-साथ किसानों के लम्बित कृषि कनेक्शनों को प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए है। उन्होंने पेयजल के ट्यूबवेल कनेक्शनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में लम्बित आवासीय कनेक्शनों को भी समय पर विद्युत कनेक्शन जारी करने के निर्देश अधीक्षण अभियन्ता विद्युत विभाग अशोक कुमार बुजैटिया दिए प्रदान किए है। सभी जीएसएस का निरीक्षण कर विद्युत कर्मियों एवं लाईनमैन के लिए सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं जीएसएस यार्ड में सुरक्षा बंदोबस्तों को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

 

उन्होंने चिकित्सा विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए मौसमी बीमारियों की रोकथाम के लिए विशेष कार्ययोजना बनाकर समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मद्देनजर सभी अस्पतालों में दवाओं की उपलब्धता, वार्डों में साफ-सफाई, पंखे, कूलर आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। उन्होंने कहा कि सम्पूर्ण जिले में स्थानीय निकायों के साथ समन्वय कर मच्छर के लार्वा की रोकथाम के लिए जलभराव क्षेत्रों में एंटीलार्वा गतिविधियां आयोजित की जायें। जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी निकासी के साथ स्थानीय नागरिकों को भी जागरूक किया जाये।

 

उन्होंने सभी विभागों को कार्यालयों में ई-फाईल सिस्टम अपनाने, उपस्थिति के लिए समय की पालना के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त अधिकारियों को राजकीय कार्यालयों को सिटीजन फ्रेण्डली बनाकर आगन्तुकों के लिए बैठने, छाया, हवा, ठण्डे पानी की उचित व्यवस्था सुनश्चित करने के निर्देश दिए है। सभी कार्यालयों में अनुपयोगी सामग्री को नीलाम करने, साफ-सफाई सुनिश्चित कर कागजातों को सुव्यवस्थित रूप से रखवाने के निर्देश दिए ताकि कार्यालय सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

 

 

उन्होंने कार्यालयों में वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली अपनाने की बात कहीं। उन्होंने नगर परिषद को शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक पार्क विकसित कर पौधारोपण करने, सार्वजनिक शौचालयों की नियमित रूप से सफाई करवाने, आवारा पशुओं पकड़ने हेतु कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए है। उन्होंने राजकीय विद्यालयों में नये विद्यार्थियों के प्रवेश हेतु घर-घर जाकर विद्यालयों में प्रवेश लायक बच्चों का सर्वे कर सरकारी विद्यालयों में दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी प्रदान कर उनका विद्यालयों में प्रवेश किया जाना सुनिश्चित करने, ड्रॉप आउट शून्य करने के निर्देश मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा को दिए है।

 

 

उन्होंने यूआईटी सचिव बृजेन्द्र मीना को नगर न्यास क्षेत्र में मुख्य सड़कों के आस पास ग्रीन बेल्ट विकसित करने नगर विकास न्यास की सरकारी भूमि से अतिक्रमण हटवाने, यूआईटी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।

 

सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का करें शीघ्र निस्तारण:-

जिला कलक्टर ने सभी अधिकारियों को राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज आमजन की मूलभूत आवश्यकताओं संबंधी शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए है। इसके साथ ही उन्होंने सीएम पोर्टल/मुख्यमंत्री कार्यालय, पीजी पोर्टल आदि के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए है।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, अधीक्षण अभियन्ता सार्वजनिक निर्माण विभाग हरि सिंह मीना, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, सहायक जनसम्पर्क अधिकारी सुरेन्द्र कुमार मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

 

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Fertilizer warehouse Gangapur City farmers Sawai madhopur Vikalp times 10 oct 26

गंगापुर सिटी में खाद के गोदाम पर छापा, 1,228 बैग जब्त, मचा हड़कंप

गंगापुर सिटी/सवाई माधोपुर: रबी सीजन (Rabi Crops) में किसानों (Farmers) को उचित दरों पर खाद …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Digital cards to replace lease deeds Every property in Sawai Madhopur to be recorded ur card vikalp times

अब पट्टे की जगह बनेगा डिजिटल कार्ड! सवाई माधोपुर में हर प्रॉपर्टी का होगा रिकॉर्ड

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur शहर में मकान और भूखंडों (Plots) से जुड़े दस्तावेजों को डिजिटल …

Dr. Mukesh Meena of Sawai Madhopur Named in the list of top 2 percent scientists for the fifth time Vikalp Times

सवाई माधोपुर के डॉ. मुकेश मीणा की बड़ी उपलब्धि, 5वीं बार टॉप 2% वैज्ञानिकों की सूची में

उदयपुर/सवाई माधोपुर: मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय, उदयपुर (Mohanlal Sukhadia University, Udaipur) के वनस्पति विज्ञान विभाग (Department of …

Voting cancelled on Dhanteras Major reshuffle in Panchayat elections in rajasthan new schedule released vikalp times

धनतेरस पर वोटिंग कैंसिल! पंचायत चुनाव में बड़ा फेरबदल, नया कार्यक्रम आया

जयपुर: राज्य निर्वाचन आयोग (State Election Commission of India) ने राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज चुनाव …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !