Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

वन क्षेत्र में मिला गुमशुदा व्यक्ति का शव

जिले के खण्डार वन क्षेत्र में वन विभाग की टीम को एक व्यक्ति का शव मिला है। जिसकी मृत्यू के कारणों का खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन संभवतः जंगली जानवर के हमले में मृत्यू हो जाने का मामला हो सकता है। जानकारी के अनुसार रणथम्भौर बाघ परियोजना सवाई माधोपुर की कुण्डेरा रेंज की माॅनिटरिंग टीम द्वारा 17 अप्रैल को गोकुल पुत्र किशन माली निवासी चोपना मोहल्ला खण्डार को वन क्षेत्र में अवैध रूप से विचरण करते हुए पकड़ा था।

 

पूछताछ के दौरान गोकुल ने बताया कि 16 अप्रैल को वह अपने साथी के साथ खण्डार वन क्षेत्र में अवैध रूप से जड़ी बूटी खोदने आया था। रात होने के कारण दोनों जंगल में ही सो गये। सुबह जब उसका साथी नहीं मिला तो वह जंगल से बाहर निकलने की कोशिश में आगे बढ़ा।

 

Dead body of missing person found in forest area

 

जहां उसे वन विभाग की माॅनिटरिंग टीम द्वारा पकड़ा गया। इसकी सूचना मिलते ही विभाग द्वारा कुण्डेरा एवं खण्डार रेंज की जोइन्ट सर्चिंग टीम का गठन कर संबंधित पुलिस थाना को भी सूचित किया गया। टीम द्वारा पकड़े गए व्यक्ति तथा गुमशुदा व्यक्ति के परिजन को भी साथ रखा गया। खोजबीन कर रही सर्च टीम को 18 अप्रैल को बेरदा टाॅप वन क्षेत्र में एक शव मिला। गुमशुदा व्यक्ति के परिजन द्वारा शव की शिनाख्त रामदयाल पुत्र रामनारायण माली निवासी चोपान मोहल्ला खण्डार के रूप में की गई। व्यक्ति की आयु 66 वर्ष है।

 

इसके बाद शव पोस्टमाॅर्टम के लिए पुलिस को सुपुर्द किया गया। मृत्यु का कारण पोस्टमाॅर्टम एवं पुलिस व फाॅरेंसिक जांच के उपरान्त की स्पष्ट हो पाएगा। वन विभाग द्वारा व्यक्तियों पर अवैध रूप से वन क्षेत्र में प्रवेश करने की एफआईआर दर्ज कर ली गई है। साथ ही आमजन से वन क्षेत्र में अवैध रूप से प्रवेश नहीं करने की हिदायत दी गई है। हालांकि यह घटना वन विभाग की ट्रेकिंग पर सवाल खड़े करती है कि कैसे दो दिन तक दो व्यक्ति जंगल में ही घुमते रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !