मलारना डूंगर थाना क्षेत्र के भूरीपहाड़ी गांव में शुक्रवार को बिजली का करंट लगने से किसान कमलेश पुत्र प्रभु लाल मीणा उम्र 42 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कमलेश शुक्रवार को मोटर से अपने खेत में बगीचे में पानी दे रहा था। पानी देते समय बीच में बिजली गुल हो गई। दोबारा बिजली आने पर कमलेश मीना मोटर चलाने गए तभी स्टार्टर में करंट आ जाने से कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई।
कमलेश के घर नहीं आने पर परिवार वालों ने जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में पढ़ा हुआ था। ग्रामीणों ने मलारना स्टेशन पुलिस चौकी को फोन पर सूचना दी। इस पर मलारना स्टेशन चौकी इंचार्ज रूप सिंह बैरवा ने भूरीपहाड़ी गांव में मौके पर पहुंचकर उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाड़ौती पर पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
