Sunday , 6 September 2026
Breaking News

बैराड़ा गांव में रैगर समाज की पंचायत में फैसला, आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो जल्द होगा आंदोलन  

बामनवास क्षेत्र के बैराड़ा गांव में गत 14 दिसंबर को रैगर समाज की बारात वापस लौटते समय गुर्जर समाज के कुछ असामाजिक लोगों द्वारा बारातियों पर जानलेवा हमला एवं बस को तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बैराड़ा गांव में गत 26 दिसंबर की शाम 8:00 बजे रैगर समाज की बैठक सम्पन्न हुई।  जिसमें युवा नेता अनिल गुणसारिया, महेंद्र कंवरिया, समाजसेवी बाबूलाल बड़ोदिया ने गांव की बैठक में शामिल होकर बारात हमले की संपूर्ण जानकारी लेकर 10 दिन से अधिक होने पर भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर रोष जताया।
रैगर महासभा युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष महेंद्र कंवरिया ने कहा कि घटना को घटे 10 दिन से अधिक होने पर भी पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। मामले में दस लोगों की नामजद रिपोर्ट बाटोदा थाने में दर्ज है। लेकिन अब तक एक भी आरोपी नहीं पकड़ा गया है ऐसे में समाज में आक्रोश है। गांव के रैगर समाज के लोगों ने कहा कि गांव में समाज की हर शादी-विवाह बरात में गुर्जर समाज के कुछ सामाजिक तत्व दखल अंदाजी करते है।
Decision in the Panchayat of Regar community in Bairaada village, if the accused are not arrested then there will be agitation soon
हर शादी विवाह में बारात में रोकाटोकी करते है, बारात में बालिकाओं-महिलाओं पर अभद्र भाषा का उपयोग करते है, पत्थर फेकते है, अश्लील टिप्पणीया करते है। गत 14 दिसंबर को हुई घटना में भी गुर्जर समाज के कुछ युवाओं ने बारात को रोकने का प्रयास किया। डीजे एवं घोडी से बारात निकालने पर नाराज गुर्जर समाज के लोगों ने बारात के वापस लौटने के दौरान बारातियों पर हमला के उद्देश्य से बस में तोड़फोड़ कर बारातियों को अभद्र भाषा, जाति सूचक शब्दों का उपयोग कर जान से मारने की धमकी दी। युवानेता अनिल गुणसारिया ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय है।
प्रशासन की लापरवाही के चलते ऐसे लोगों के हौसले बुलंद होते हैं और आगे इस प्रकार की घटना लगातार जारी रहती है। इसलिए इन सामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। वरना आगामी दिनों में गंगापुर सिटी एवं सवाई माधोपुर जिले में विशाल संख्या में सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा। इस बैठक में बैराड़ा गांव के समस्त रैगर समाज बंधु उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !