कोटा: कोटा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर सुबह करीब साढ़े दस बजे एक भीषण सड़क हादसे में तीन दोस्तों की मौ*त हो गई। कैथून थाना क्षेत्र में बालापुरा और कराड़िया के बीच फॉर्च्यूनर कार अचानक अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर करीब 30 फीट नीचे जा गिरी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा ड्राइवर को झपकी आने के कारण हुआ। कार में सवार सिद्धांत (21), कुणाल (25) और मयूरेवा (23) सभी पुणे के निवासी थे और लेह-लद्दाख व जम्मू-कश्मीर घूमकर वापस लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तीनों 26 फरवरी को 10 लोगों के ग्रुप के साथ यात्रा पर निकले थे, जबकि बाकी साथी अन्य गाड़ियों में पीछे चल रहे थे।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कैथून सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृ*त घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
