पंचायत समिति सवाई माधोपुर की ओर से राजस्थान सरपंच संघ के बैनर तले हथड़ोली ग्राम पंचायत के हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए उन्होंने बताया कि 14 फरवरी की रात ग्राम पंचायत हथड़ोली के सरपंच रघुवीर मीना की असमाजिक तत्वों द्वारा निर्मम हत्या कर दी गई थी।
प्रशासन ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 8 दिन का समय दिया था। लेकिन अभी तक पुलिस सरपंच की हत्या का खुलासा नहीं कर पाई है। जिसका सवाई माधोपुर सरपंच संघ निंदा करता है और साथ ही मांग करता है कि जल्द से जल्द सरपंच के हत्यारों को गिरफ्तार कर उन पर कार्रवाई की जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया