कुछ दिन पूर्व फोटोग्राफर दिनेश गुर्जर एवं अजय गोयर को पेड़ पर लटकाकर मारने वाले मुख्य आरोपी राम दयाल पुत्र प्यारे लाल मीना को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर फोटोग्राफर यूनियन के सदस्यों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते हुए उप जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के जरिए यूनियन के सदस्यों ने बताया कि मलारना डूंगर थानाधिकारी एवं पूर्व जांच अधिकारी की जांच करावाई जाए। 50 हजार रूपए पूर्व में जो बरामद किए गए हैं, यह कहां से आए हैं। फोटोग्राफर से यह राशी बरामद नहीं हुई है। यह राशी आरोपी रामदयाल द्वारा दी गई है। इनकी तत्थ्यात्मक और सबूत सहित जांच करवाई जाए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया