सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी आफ इंडिया सवाई माधोपुर राजस्थान द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया गया। जिसमें राजस्थान मदरसा बोर्ड के संविदा कर्मियों को नियमित करने और उर्दू के पदों को सृर्जीत करने की मांग की गई।

जिलाध्यक्ष शहाबुद्दीन अहमद राईन ने बताया कि राजस्थान सरकार पैराटीचरों की नहीं सुन रही और ना ही भालू खान की डांडी यात्रा का कोई असर सरकार पर हो रहा है जबकि राजस्थान में कांग्रेस की चुनी हुई सरकार है जिसे मुस्लिम समाज थोक भाव से वोट करता है लेकिन जब मुस्लिम समाज के बारे में कांग्रेस जरा भी नहीं सोचता यह उसकी वोट बैंक की नीति को उजागर करता है कि उसे सिर्फ मुस्लिम समाज से वोट लेने से मतलब है और कुछ नहीं अगर पैराटीचरों की मांग नही मानी गई तो आगे आंदोलन को मजबूर होना पड़ेगा। इसलिए राजस्थान सरकार से अपील है कि फोरी तौर पर पैराटीचरों को नियमित कर उर्दू के पदों को सृजित करे।
ज्ञापन देने वालों में जिला महासचिव रईस अहमद जैदी, विधान सभा महासचिव शाकिर राईन, आकीफ अंसारी, इकराम अंसारी मौजूद थे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया