Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पेयजल की मांग को लेकर महिलाओं ने दौसा-लालसोट मेगा हाइवे किया जाम

गर्मी के दस्तक के साथ ही जिला मुख्यालय सहित आस-पास की कई काॅलोनियों में पेयजल की किल्लत सताने लगी है। पेयजल की मांग को लेकर सीमेंट फैक्ट्री काॅलोनी की 184 एवं 368 क्वाटर्स की महिलाओं ने हवाई पट्टी के पास दौसा-लालसोट मेगा हाइवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची मानटाउन थाना पुलिस ने जाम को खुलवाया तथा ट्रेफिक को सुचारू करवाया

Demand of drinking water women taffice jam mega highway kota dausa lalsot sawai madhopur airport

हांलाकि महिलाओं ने पुलिस की समझाईश के बाद जाम तो खोल दिया लेकिन जलदाय विभाग के अधिकारियों  को मौके पर बुलाने के लिए अड़ी रही। ऐसे में मानटाउन थाना पुलिस ने जलदाय विभाग के अधिकारियों को सूचना दी और मौके पर आकर महिलाओं की मांगे सुनने को कहा। कुछ ही देर बाद जलदाय विभाग के एईएन हरिकेश मीना मौके पर पहुंचे और महिलाओं की पेयजल की समस्या को सुनकर उनको आश्वासन दिया कि कल सुबह आप की काॅलोनी में आकर वाॅल एवं पेयजल सप्लाई की व्यवस्था देखी जाएगी। इस मौके पर कुछ महिलाओं ने यह भी बताया कि जो कर्मचारी वाॅल खोलता है, वही गड़बड़ी करता है। हमारी क्वार्टरों की लाइन चालू नहीं करता और दूसरी तरफ की चालू कर चला जाता है। ऐसे में एईएन ने महिलाओं कहा कि वाॅल खोलने वाले कर्मचारी को भी साथ लाया जाएगा और जो भी समस्या होगी उसका मौके पर ही निराकरण किया जाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !