Saturday , 5 September 2026
Breaking News

जल जीवन मिशन भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने की मांग

बहरावंडा खुर्द कस्बे में ग्राम पंचायत स्तर पर राज्य सरकार द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत अनुमोदित नल जल मित्र भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई। जिसमें बहरावंडा खुर्द ग्राम पंचायत स्तर पर 4 पदों पर भर्ती प्रस्तावित हैं। जिसमें सरकारी नियमानुसार सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी द्वारा ग्राम सभा का आयोजन कर फॉर्म स्वीकार किए जाने थे तथा भरे गए आवेदन फॉर्म में योग्यता धारियों चयन करना था। ग्रामीण दीपक गोयल, दिनेश सैनी, सत्तू चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर नल जल मित्र भर्ती गुपचुप तरीके से पूर्ण कर ली गयी।

 

Demand to cancel Jal Jeevan Mission recruitment process

 

जबकि योग्यताधारी युवाओं को भर्ती को लेकर भनक तक नहीं लगने दी। ग्रामीणों का आरोप है कि जल मित्र भर्ती प्रक्रिया में सरपंच कस्तूरी देवी महावर, ग्राम विकास अधिकारी रामवतार बैरवा ने पंचायत ठेकेदारों के परिवार से चहते व सरपंच पुत्र का चयन कर जिला परिषद को नाम स्वीकृत अनुमोदन के लिए भिजवा दिए हैं। जिससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत पर भर्ती प्रक्रिया को निरस्त करने के लिए नारे बाजी कर प्रदर्शन किया। इस दौरान दीपक गोयल, रोहित सैन, विक्रम सैन, गोलू चौधरी, महावीर चौधरी, सत्यनारायण चौधरी, राजू चौधरी, हरी जाट आदि मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Major reshuffle in Rajasthan ahead of civic body elections; 41 municipal officials transferred Vikalp Times

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले बड़ा फेरबदल, 41 अफसरों के तबादले

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में निकाय चुनाव (Local Body Elections) से पहले स्वायत्त शासन विभाग (Local …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !