Sunday , 8 March 2026
Breaking News

ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग

ईद मिलादुन्नबी पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग

एसडीपीआई ने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपकर 10 नवम्बर को ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर सूखा दिवस घोषित करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि ईद मिलादुन्नबी मुस्लिम समाज का पवित्र त्यौहार है जिसे मुस्लिम समाज देश वह दुनिया भर में हर्षोल्लास के साथ मनाता है। पैगंबर मोहम्मद साहब ने पूरी दुनिया को मानवता का संदेश दिया और अपने जीवनकाल में बुराई के खिलाफ रहे।
एसडीपीआई ने मुख्यमंत्री से 10 नवम्बर को ईद मिलादुन्नबी के दिन मुस्लिम समाज की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए सूखा दिवस घोषित कर शराब की दुकाने पाबंदी के साथ बंद कराने की मांग की है।
ज्ञापन देने वालो में एसडीपीआई प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद अमीन, जिला अध्यक्ष साहबउद्दीन अहमद राईन, जिला महासचिव साहिल खान, विधानसभा अध्यक्ष एजाज खान, सलमान खान, मोहम्मद आमिर, शाकिर राईन सहित कई लोग मौजूद रहे।

Demand declare Eid Miladunbi Drought Day

कब्रिस्तान के पास सफाई करवाने की मांग

एसडीपीआई गंगापुर सिटी की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष संगीता बोहरा को ज्ञापन नहर रोड़ के पास स्थित कब्रिस्तान और श्मशान घाट के पास से कचरा और गंदगी साफ करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन में बताया है कि कचरे और गंदगी से आवारा जानवर कब्रिस्तान और श्मशान में गंदगी करते हैं और लोगों को कब्रिस्तान और शमशान जाने में दिक्कत होती है। इस रोड़ पर लाइट व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इस अवसर पर एसडीपीआई गंगापुर सिटी विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ खान, कारी रफीक, हाफिज माहिर, हाफिज अब्दुल्ला, कारी युसूफ, जुनेद आदि लोग मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !