आपराधिक रिकॉर्ड छिपाकर शिक्षा विभाग में नौकरी करने की शिकायत पर निलंबित चल रही शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग को लेकर शिकायतकर्ता ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में शिकायतकर्ता ने शिक्षिका को बर्खास्त करने की मांग रखी।

जेके सूरसागर कोटा निवासी शिकायतकर्ता शंभूदत्त ने बताया है कि सवाई माधोपुर पंचायत समिति के खेडली कलां में तृतीय श्रेणी शिक्षिका संजू मेघवाल ने आपराधिक रिकॉर्ड के तथ्य छिपाकर जालसाजी पूर्वक नौकरी हासिल की थी। इसकी शिकायत पर हुई जांच के बाद संजू मेघवाल को निलंबित तो कर दिया, लेकिन अभी तक बर्खास्त नहीं किया है। मेघवाल को बर्खास्त करने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया