
हवाई पट्टी की दीवार के सहारे रास्ता निकालने की मांग
जिला मुख्यालय के निकटवर्ती ग्राम पचीपल्या के लोगों ने हवाई पट्टी की चार दिवारी बनाने से रास्ते अवरूद्ध हो जाने के कारण जिला कलेक्टर से हवाई पट्टी की दिवार के सहारे रास्ता बनाने की मांग की है। ज्ञापन में बताया कि नाई मोहल्ले, गद्दी मोहल्ले में बसे लोगों का आम रास्ता हवाई पट्टी के विस्तार एवं चारदीवारी निर्माण के कारण हवाई पट्टी से सटाकर बसे लोगों का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। जिसके कारण लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। हवाईपट्टी की चारदीवारी करने के बाद अब लोगों को बाजार आने के लिए लम्बा रास्ता तय करना पड़ता है।

इसके समाधान के लिए पचीपल्या गांव के लोगों के लिए हवाई पट्टी की दीवार के पास होते हुए आदर्श नगर तक सीधा रास्ता हवाई पट्टी की दीवार से सटाकर निकाला जाए। जिससे लोगों को आवागमन में समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके साथ ही गांव की अन्य और समस्याओं से भी अवगत कराया गया। ज्ञापन देने वालों में ग्रामवासी संजय खान, शाहरुख, सलाम, खुर्शीद, असलम, अख्तर, रिजवान, अनिल गुणसारिया, अजय गुनसारिया और अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया