Saturday , 7 March 2026
Breaking News

ट्रेनों मे जनरल बोगी बढ़ाने की मांग, आम लोगों की मजबूरी का फायदा उठाता है रेलवे

देश के आम लोगों के लिए ट्रेन यात्रियों के लिए सबसे सुगम तथा कम खर्चे का साधन है। लेकिन वर्तमान में आम जनता के लिए इसमें यात्रा करना किसी युद्ध को जीतने से कम नहीं है। लोगों का कहना है कि केन्द्र सरकार ने पहले रेलवे में चलने वाली लाॅकल ट्रेनों को बन्द कर दिया। फिर ट्रेनों में लगने वाले सामान्य डिब्बों को भी धीरे-धीरे कम किया गया और अब धीरे -धीरे कई गाड़ियों से जनरल बोगी हटा दी गई हैं।

 

 

ऐसे में लम्बी दूरी की गाडियों में भीड़ के कारण यात्री भेड़-बकरियों की तरह यात्रा करने को मजबूर हैं। इन गाडियों में आरक्षण कोटा खुलते ही भर जाता है मजबूरन प्रति दिन यात्रा करने वाले यात्रियों को जनरल बोगी या रिजर्वेशन में टीटी से सेटिंग करके उनके रहमोकरम पर यात्रा करनी पड़ती है। जनरल बोगियों में तो इतनी भीड़ होती है कि टायलेट में भी जगह नहीं बचती। आदमी धक्के खाता ही रहता है। ट्रेनों के जनरल डिब्बों में परिवार के साथ महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करना किसी बूरे स्वप्न जैसा लगता है।

 

Demand to increase general bogies in trains

 

किसी का परिवार बिछड़ जाता है। किसी का सामान छूट जाता है। किसी की जेब कट जाती है। पर इन सामान्य यात्रियों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। आम लोगों का कहना है कि टिकट जारी होने पर बैठने की व्यवस्था तो होनी चाहिए। लम्बी दूरी की गाड़ियों में सामान्य श्रेणी के डिब्बे एक या डेड़ ज्यादा से ज्यादा होते हैं वो भी खचाखच भरे होते हैं।

 

लोगों का कहना है कि यदि रेलवे प्रशासन चाहे तो जनरल बोगी 2 की जगह 6 कर दे साथ ही आगे पीछे व मध्य में लगाये तो आम लोगों को यात्रा में सुगमता रहेगी। एक दूसरा उपाय मांगते ही रिजर्वेशन उपलब्ध होना चाहिए इसमें भी कोच बढाये जा सकते हैं। देश के सामान्य वर्ग की आखिर कौन सोचेगा। रेल्वे भी तत्काल कोटे के नाम पर दुगनी से तीन गुनी रकम वसूल कर आम लोगों की मजबूरी का फायदा उठाता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !