एसडीपीआई के कार्यकर्ताओं ने अंसारी मोहल्ला, शहर सवाई माधोपुर के लिए ट्यूबवेल की मांग को लेकर सभापति को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बताया गया कि पिछली साल अंसारी मोहल्ला शहर सवाई माधोपुर में 2 जगह पर ट्यूबवेल को लेकर मौका मुआयना किया गया था। लेकिन अभी तक अंसारी मोहल्ले में कोई ट्यूबवेल नहीं लगाई गई है। जिससे मोहल्ले वासियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

जिला महासचिव साहिल खान ने सभापति से जल्द से जल्द अंसारी मोहल्ले में ट्यूबवेल लगाने की मांग की है। इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष ऐजाज खान, ब्रांच कमेटी अध्यक्ष शानू खान, मेंबर सराफत अलवी, अतीक खान आदि मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया