भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष रतन लाल आजाद ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर आगामी विधानसभा चुनाव में सवाई माधोपुर विधान सभा क्षेत्र से सामान्य वर्ग के स्थानीय व्यक्ति को ही भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है। अपने पत्र में आजाद ने लिखा है कि सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र सामान्य वर्ग हेतु निर्धारित विधानसभा क्षेत्र है।
समान्य वर्ग के मतदाता जनसंघ के काल से ही जनसंघ और तत्पश्चात भाजपा के समर्थक रहे है। किन्तु खेद का विषय है कि इस क्षेत्र के सामान्य वर्ग के मतदाताओं को उपेक्षा का शिकार होना पड़ता है। आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में सवाई माधोपुर विधान सभा क्षेत्र से भाजपा की जीत को सुनिश्चित करने हेतु इस क्षेत्र से सामान्य वर्ग के स्थानीय व्यक्ति को ही पार्टी का प्रत्याशी बनाया जाना उचित होगा।

सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2,50,318 है जिसमें 1,15,318 मतदाता सामान्य वर्ग के है। जो किसी भी प्रत्याशी की जीत का आधार होते है। इन मतदाताओं की भावनाओं की उपेक्षा करना पार्टी हित के प्रतिकूल होगा। यदि आगामी विधानसभा चुनाव में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से सामान्य वर्ग के स्थानीय व्यक्ति को पार्टी का प्रत्याशी नहीं बनाया जाता है तो सामान्य वर्ग का मतदाता हताश होकर मतदान के प्रति उदासीन हो सकता है।
परिणामस्वरूप पार्टी को पराजय का सामाना करना पड़ेगा। अतः पार्टी हित को ध्यान में रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव 2023 में सवाई माधोपुर विधानसभा क्षेत्र से सामान्य वर्ग के स्थानीय व्यक्ति को ही पार्टी प्रत्याशी घोषित किया जाने की मांग की। आजाद ने यह भी स्पष्ट किया है कि उनके इस पत्र का आशय राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में स्वयं को प्रत्याशी बनाया जाना अथवा चुनाव लड़ना कदापि नहीं है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया