Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर को संभाग बनाए जाने की मांग

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : सर्व समाज की कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को नीमचौकी कार्यालय में सर्व समाज के अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्व सम्मति से सदस्यता अभियान को पूरा कर आगामी अगस्त माह के दूसरे सप्ताह तक अध्यक्ष का चुनाव कर नवीन कार्यकारिणी का गठन करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

अध्यक्ष डॉ. नगेन्द्र शर्मा के प्रस्ताव का समर्थन करते हुए सभी सदस्यों ने सवाई माधोपुर को संभाग बनाए जाने हेतु पुनः जिला कलेक्टर (Collector) के माध्यम से मुख्यमंत्री (Chief Minister), उपमुख्यमंत्री एवं जिलों एवं संभाग पुनर्गठन समिति के अध्यक्ष ललित के. पंवार को ज्ञापनों के जरिए इस महत्वपूर्ण मांग को पुनः राज्य सरकार (Govt of Rajasthan) को प्रेषित करने का निर्णय लिया गया है।

 

 

Demand to make Sawai Madhopur a division

 

 

 

पूर्व में भी टोंक (Tonk), गंगापुर सिटी (Gangapur City), करौली (Karauli) (Karoli) व सवाई माधोपुर जिलों को सम्मिलित करते हुए सवाई माधोपुर को संभाग (Sawai Madhopur Division) बनाए जाने की मांग उठाई गई थी, जिसको व्यापक जन समर्थन मिला एवं सर्व समाज के समर्थन में विभिन्न संगठनों ने धरना प्रदर्शन कर सरकार को ज्ञापन दिए गए थे। विधानसभा (Assembly Election) व लोकसभा चुनावों (Loksabha Election) की आचार संहिता लागू हो जाने के कारण संभाग की मांग हेतु चलाए गए आन्दोलन को स्थगित कर दिया गया था।

 

 

 

बैठक में आगामी दिनों में मोहर्रम के आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं भाईचारा कायम रखते हुए पुलिस एवं प्रशासन को पूरा सहयोग करने हेतु सभी से अनुरोध किया। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य कैलाश नारायण सैनी, शहर काजी इरफान उल्लाह, हुसैन शाह सदर, राधेश्याम शर्मा, हाजी मोहम्मद इस्माइल, ओमप्रकाश गूजर, सीताराम, घनश्याम मीना, रामफूल प्रजापति पूर्व शिक्षा अधिकारी, सत्यनारायण शर्मा, हिदायतुल्ला और अश्फाक अहमद सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !