Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

पौधारोपण कर की वैवाहिक जीवन की शुरुआत 

लालसोट : राजस्थान (Rajasthan) के दौसा (Dausa) जिले की विधानसभा लालसोट (Lalsot) में एक अनोखी शादी (Wedding) देखने को मिली है। जहां पर नव दंपति (Bride Groom) ने अपने वैवाहिक जीवन की शुरुआत पौधारोपण (Saplings) कर की है। एक वैवाहिक आयोजन में पर्यावरण संरक्षण (Environmental Protection) के प्रति जागरूकता (Awareness) की यह अनूठी पहल है। इसके साथ ही वैवाहिक कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों को संरक्षण एवं देखभाल की प्रतिबद्धता के साथ पौधे (Tree) उपहार में दिए गए है।

 

 

दूल्हा -दुल्हन (Bridegroom) ने पाणीग्रहण संस्कार होते ही गार्डन परिसर में पौधारोपण (Plantation) कर वैवाहिक जीवन (Married Life) का शुभारंभ किया। यह अवसर था पर्यावरण (Environment) संरक्षण के लिए सक्रिय सहभागिता निभाने वाले अनुराग सेवा संस्थान के संस्थापक सियाराम शर्मा के सुपुत्र के परिणय सूत्र बंधन का जहां वर अनुराग व वधु राणीला निवासी रामदयाल शर्मा की सुपुत्री मीनू ने पाणिग्रहण संस्कार सम्पन्न होते ही ब्रह्म मुहूर्त में पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए पारिजात व गुड़हल का पौधा लगाया।

 

 

Started married life by planting trees in lalsot dausa

 

 

 

श्याम सरोवर के व्यवस्थापक मुकेश सैनी ने देखभाल की जिम्मेदारी ली। इस वैवाहिक (Marriage) आयोजन में पर्यावरण संरक्षण की महत्ता और आने वाले कल को सुरक्षित रखने के लिए विवाह के पारम्परिक (Culture) उपहारों से परे मेहमानों को उपहार में एक एक पौधा दिया। इसके साथ ही उन्होंने मेहमानों को पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने के लिए निवेदन किया। दूल्हे के अग्रज व अनुराग सेवा संस्थान के सचिव श्याम सुन्दर शर्मा ने मेहमानों से हाथ जोड़कर अपील की कि वह पौधे को उपयुक्त स्थान पर लगाएं और उनकी देखभाल करें।

 

 

 

 

उन्होंने धरती पर जीवन को बनाए रखने में पेड़ों के महत्व पर जोर दिया और कहा कि जब तक इस धरती पर जंगल है, हरियाली है, पेड़-पौधे हैं तब तक ही जीवन संभव है इस अवसर पर पीपल, नीम, आम, जामुन, पारिजात, गुड़हल, सीताफल, लहसौडा, बिल्वपत्र, अशोक, शीशम, गुलमोहर आदि के फलदार छायादार पौधे उपहार में दिए गए।

 

 

 

 

इस अवसर पर भारती भवन से प्रचारक कार्यालय प्रमुख सुदामा, प्रांत व्यवस्था प्रमुख कैलाश गुप्ता, प्रांत कार्यवाह रमेश ने पारीक, प्रचारक प्रांत ग्राम विकास प्रमुख सतीश, प्रचारक प्रांत कार्यकारिणी सदस्य बुद्धिप्रकाश भगवान पट्टयां खंड संघ चालक, जिला कार्यवाह दीनदयाल गुप्ता, नगर कार्यवाह दीपक जांगिड़ विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष वेद प्रकाश उपाध्याय, संगठन महामंत्री कैलाश तिवाड़ी व शांतनु पाराशर, अतिरिक्त जिला कलक्टर मनमोहन मीना, आरएएस श्याम लाल शर्मा, एम्स दिल्ली के मोहित शर्मा, न्यायिक सेवा के नितिन शर्मा, आचार्य सागर शर्मा, सवाईमाधोपुर जिलाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, उर्मिला जोशी, शिरीष शर्मा, अनिल नीमला, ब्रजेश तिवाडी, परमानन्द रलावता, लोकेश आर्यन, रमाकांत शर्मा, सचिन किंग, शिवशंकर जोशी, पार्षद चिराग जोशी, लक्ष्मी नारायण भारद्वाज, सुनील पंचोली, मनीष तिवाड़ी, राजेन्द्र डोब, अशोक हट्टीका बालमुकुंद शर्मा संजीव रावत अंजीव अंजुम, मुकेश निर्झरना, कांत सेडूलाई, पप्पू शर्मा, सत्यनारायण पटेल, रामबाबू त्रिवेदी, दीपक बोहरा, अक्षय तिवाड़ी, अजय शर्मा सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

भरतपुर में पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की पी_ट-पी_टकर ह_त्या, क्रेशर को लेकर था विवाद

भरतपुर: राजस्थान (Rajasthan) के भरतपुर (Bharatpur) जिले के बयाना (Bayana) क्षेत्र के पूर्व विधायक और …

Safaikarmi sangod nagar palika kachra gadi kota rajasthan news 11 oct 26

श_व को लाए कचरा गाड़ी में, जिस शहर की सफाई की, वहीं मौ_त के बाद नहीं मिली एंबुलेंस!

सांगोद नगर पालिका के कर्मचारी राकेश की हादसे में हुई थी मौ*त, बदबू आने के …

Impact of CJP protest in Delhi Several trains, including the Jan Shatabdi and Mewar Express, cancelled Vikalp Times

दिल्ली में CJP Protest का असर: जनशताब्दी-मेवाड़ एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रद्द, 2 का समय बदला

कोटा: दिल्ली (Delhi) में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित सीजेपी के प्रदर्शन (CJP Protest) और नई …

Gamestone Jewels foreign tour Jaipur rajasthan News Vikalp Times

पहले पूरा भुगतान, फिर करोड़ों की चपत! जयपुर में जवाहरात कारोबारी से 1.61 करोड़ की ठ_गी

जयपुर: Jaipur के आदर्श नगर थाना पुलिस (Adarsh Nagar Thana Police Jaipur) ने व्यापारियों से …

Horrific accident on the Delhi-Mumbai Expressway Kaitoon Kota Vikalp Times

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर हुआ भीषण हादसा, मदद करने रुके युवक समेत 2 की मौ_त

कोटा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कैथून …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !