Saturday , 7 March 2026
Breaking News

रणथंभौर रोड़ पर स्वागत द्वार का नाम त्रिनेत्र गणेश द्वार रखने की मांग

भाजपा धरना प्रदर्शन कर जिला कलेक्टर को सौंपेंगी ज्ञापन

 

जिला मुख्यालय पर बन रहे स्वागत द्वार के नाम में स्थानीय विधायक के दबाव में नगर परिषद द्वारा राजनीतीकरण करने के विरोध में भाजपा द्वारा आमजन को साथ लेकर कल रणथंभौर रोड़ पर बन रहे स्वागत द्वार के वहां धरना प्रदर्शन कर स्व. डॉ. अबरार अहमद के नाम की जगह त्रिनेत्र गणेश द्वार रखने एवं खेरदा टोंक रोड़ पर बन रहे स्वागत द्वार का नाम भारत जोड़ो द्वार की जगह राजा राव हम्मीर देव चौहान या सवाई माधोसिंह द्वार के नाम से रखने की मांग करेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि प्रदर्शन से पूर्व त्रिनेत्र गणेश संघर्ष समिति की बैठक रणथंभौर रोड़ पर स्थित एक होटल में संयोजक हनुमत दीक्षित की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अथिति के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियो ने कार्यों को अंतिम रूप देकर सभास्थल का जायजा लिया।

 

Demand to name the welcome gate on Ranthambore Road as Trinetra Ganesh Dwar

 

संयोजक हनुमत दीक्षित ने जानकारी दी कि धरना सरस डेयरी के पास रणथंभौर रोड़ पर प्रात: 11 बजे आयोजित होगा, उसके बाद मुख्य बाजार में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इस दौरान संघर्ष समिति कि बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह भाया, सुरेशचंद जैन, देवेन्द्र सिंह राठौड़, हरिप्रसाद गुप्ता, बलवीर सिंह, हरिबाबू जीनगर, अनमोल तोमर, सत्यनारायण धाकड़, मुरली गौतम, चंदन सिंह नरूका, नेता प्रतिपक्ष कपिल जैन, मुकेश शर्मा, हरीश कप्तान, सुधीर शर्मा, श्रीचरन महावर, पंकज जैन, मुकेश शर्मा, रवि शर्मा, विमला शर्मा, हरीश कप्तान, अनिल शर्मा आदि संघर्ष समिति के सदस्य उपस्थित रहे। रणथंभौर रोड़ पर बने प्रवेश द्वार के नामकरण को लेकर विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मीना ने शहरवासियों व ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आव्हान किया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !