सवाई माधोपुर ब्लॉक के खिलचीपुर गांव में मंदिर के नाम ट्रांसफर से यूआईटी द्वारा अवैध रूप से मोटर व लाइट चलाई का रही है। जो बिलकुल अवैध है। जिससे ट्रांसफर जलने का अंदेशा बना हुआ है। जिसे हटाने की मांग को लेकर मंदिर के पुजारी हरकेश कुम्हार ने सहायक अभियंता विद्युत वितरण विभाग सवाई माधोपुर को पत्र लिखकर हटवाने की मांग की है। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया की खिलचीपुर पाल वाली भोमिया जी के मंदिर के नाम ट्रांसफर रखा हुआ है।

जिसका खाता क्रमांक 21081604182 है। जो सिर्फ भोमिया जी मंदिर की लाइट के लिए ही स्वीकृत है। लेकिन यूआईटी वालों ने ट्रांसफर से अवैध रूप से बिजली कनेक्शन लेकर लाइट और मोटर चलाई जा रही है। जिससे ट्रांसफर जलने के पूर्ण अंदेशा बना हुआ है। मंदिर के पुजारी ने सहायक अभियंता विद्युत वितरण विभाग सवाई माधोपुर से यूआईटी द्वारा चलाई जा रही अवैध लाइट को हटाने की मांग की है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया