लोकतंत्र सेनानी जिला सवाई माधोपुर की बैठक आज रविवार को डॉ. भरतलाल मथुरिया के निज आवास पर बजरंगलाल जाट की अध्यक्षता में आयोजित हुई। जिसमें 26 जून 2023 को काला दिवस मनाने पर चर्चा की गई। लोकतंत्र सेनानी जिलाध्यक्ष बजरंगलाल जाट ने बताया की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल का ही परिणाम रहा कि जनता ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की अगुवाई में देश की बागडोर मोरारजी देसाई को सौंपी।

इमरजेंसी की घटनाओं को साझा करते हुए बजरंगलाल जाट ने कहा कि इस दौरान विरोधी दल के नेताओं को जेलों में बंद कर जनता के मुंह पर ताला लगाने का कार्य किया गया। इस अवसर पर डॉ. भरतलाल मथुरिया, युगल बिहारी, बद्रीलाल, योगेन्द्र, द्रोपदी देवी, संतोष मथुरिया, प्रह्लाद मथुरिया एवं मोतीलाल जाट उपस्थित रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया