प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला अपराधों में हो रही बढ़ोतरी, आए दिन बढ़ते हुए दुष्कर्म के मामलों के खिलाफ आज भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया गया और प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग की गई। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आशा शर्मा ने बताया कि प्रदेश में महिला अपराधों में बढ़ोतरी से कानून व्यवस्था ठप होती जा रही है एवं कांग्रेस शासन में महिला अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है।

उन्होंने गहलोत सरकार से मांग की कि वे महिलाओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझे एवं कड़े महिला सुरक्षा कानून लागू करें। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष मथुरिया, जिला उपाध्यक्ष गीता सैनी, पूर्व पार्षद टीम्मा जैन, अलका शर्मा, सावित्री शर्मा, संतोष जैन, सविता पांडे, सीमा गौतम मौजूद सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया